फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Geo-tagging of government and private schools will be stopped, will stop fraud in Varanasi

वाराणसी: सरकारी और निजी स्कूलों की होगी जियो टैगिंग, रुकेगा फर्जीवाड़ा

Tue, 28 Dec 2021 08:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Dec 2021 08:27 PM IST
सार

स्कूलों की बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षकों तक की जानकारी होगी सार्वजनिक, अगले छह महीने के भीतर सब होगा ऑनलाइन

 

विज्ञापन
Geo-tagging of government and private schools will be stopped, will stop fraud in  Varanasi
स्कूल - फोटो : Istock

विस्तार

वाराणसी के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती, छात्रों की संख्या और बुनियादी ढांचे को लेकर होने वाले फर्जीवाड़े अब पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। लाखों स्कूलों से जुड़ी ऐसी प्रत्येक जानकारी ऑनलाइन होगी। साथ ही कौन-सा विद्यालय कहां है, यह भी जियो टैगिंग के जरिये देखा जा सकेगा। इस पर काम शुरू हो गया है। अगले छह महीने के भीतर सब ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इनमें निजी और सरकारी दोनों ही स्कूल शामिल होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूलों की ओर से गलत जानकारी देकर वित्तीय मदद लेने की शिकायत मिलने पर यह कवायद की है। इनमें सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल भी काफी तादाद में है।
विज्ञापन


 

इन स्कूलों के पास न तो इंफ्रास्ट्रक्चर है और न ही पर्याप्त शिक्षक। ऐसी स्थिति बड़ी संख्या में निजी स्कूलों की भी है, जो एक या दो कमरे में संचालित होते हैं। इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए ही स्कूलों का जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है।

 

प्रक्रिया के तहत स्कूलों से ही जानकारी मांगी जा रही है। बाद में इसका थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन भी होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि स्कूलों से जुड़ी गड़बड़ियों को पूरी तरह से रोकने के लिए जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed