फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gave signal to Sadbhavna Express when employees working on track

हादसे में जा सकती है कई की जान, ट्रैक पर कर्मचारियों के काम करते वक्त ट्रेन को दिया सिग्नल

Fri, 06 Mar 2020 10:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 06 Mar 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
gave signal to Sadbhavna Express when employees working on track
demo

वाराणसी-बलिया रेलखंड पर शुक्रवार को अप सद्वभावना एक्सप्रेस के चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर रहा। सूचना पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


चित्तूपांडेय रेलवे क्रांसिग के पास इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर लाल झंडी लगा ट्रैक पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन पर खड़ी अप सद्वभावना का 11:55 बजे लाइन क्लियर हो गई। गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। उधर, ट्रेन आने की जानकारी से अनजान कर्मचारी ट्रैक पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


ट्रेन धीरे-धीरे क्रांसिग की तरफ बढ़ रही थी की फाटक पर खड़े लोगों की नजर कार्य कर रहे कर्मचारियों पर पड़ी, भीड़ चिल्लाते हुए ट्रेन रोकने के लिए शोर मचाने लगी। तब चालक ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। लोगों के शोर मचाने और इमरजेंसी ब्रेक लगने से उठी तेज आवाज सुन ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने सामने ट्रेन देखी तो उनके होश उड गए, सभी ट्रैक से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन रुकने पर गेटमैन ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने घटना की जानकारी कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई हादसा नहीं होने की जानकारी पर उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed