{"_id":"62a6d5c497e7ab3b6d791f8a","slug":"gas-cylinder-caught-fire-in-jalebi-snacks-shop-in-varanasi-chaos-for-while-a-minute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पकौड़ी-जलेबी की दुकान में गैस सिलिंडर में लगी आग, थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पकौड़ी-जलेबी की दुकान में गैस सिलिंडर में लगी आग, थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति
Mon, 13 Jun 2022 11:44 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:44 AM IST
सार
वाराणसी के महमूरगंज स्थित आरओबी के नीचे पकौड़ी-जलेबी की दुकान में सोमवार सुबह कमर्शियल गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जिससे थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन
पकौड़ी-जलेबी की दुकान में गैस सिलिंडर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के महमूरगंज स्थित आरओबी के नीचे पकौड़ी-जलेबी की दुकान में सोमवार सुबह कमर्शियल गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने की वजह से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। थोड़ा बहुत सामान जल गया।
विज्ञापन
संयोग ठीक था कि आग से सिलिंडर फटा नहीं अन्यथा बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। महमूरगंज आरओबी के नीचे ऋषि की पकौड़ी-जलेबी बनाने की दुकान है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। सिलिंडर में लगी आग को देखते ही पुल के नीचे के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बगल में ही महमूरगंज पुलिस चौकी के जवानों ने आग को देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी और डीआरएम ऑफिस की तरफ जाने वाली सड़क पर आवागमन रोक दिया। जिससे कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आग बुझने के बाद पुलिसकर्मियों ने आवागमन सामान्य रूप से बहाल कराया।
विज्ञापन