वाराणसी: गैरेज संचालक ने मुख्तार अंसारी के नाम की धौंस देकर साथियों संग ग्राहक को पीटा, 11 पर मुकदमा दर्ज
मुख्तार अंसारी के नाम की धौंस देकर वाराणसी के एक गैरेज संचालक ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर एक ग्राहक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने कैंट थाने में गैरेज संचालक सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के नाम की धौंस देकर वाराणसी के घौसाबाद में गैरेज संचालक ने ग्राहक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने कैंट थाने में गैरेज संचालक सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार मामले की तफ्तीश की जा रही है।
कैंट थाना अंतर्गत नदेसर निवासी आफिस इकबाल के अनुसार वह अपना वाहन मरम्मत के लिए घौसाबाद स्थित गैरेज संचालक फिरोज के यहां दिया था। आरोप है कि वाहन से 40 हजार मूल्य के पार्ट्स निकालकर पुराना लगा दिया गया।
पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार
इसकी जानकारी होने पर पूछताछ को गया तो गैरेज संचालक फिरोज और उसके भाई सलमान ने बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का धौंस देते हुए अपने 10 साथियों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग निकले। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।