फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gangster Sundar Bhati released from sonbhadra jail connection with Atiq Ashraf murder case

Sundar Bhati: कौन है कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी, जिसका अतीक- अशरफ हत्याकांड से है कनेक्शन; जेल से हुई रिहाई

Sat, 26 Oct 2024 02:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 26 Oct 2024 02:30 PM IST
सार

कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी सोनभद्र जेल से तीन दिन पहले रिहा हो चुका है। वह रिहाई के बाद सीधा दिल्ली पहुंच गया। इधर, उसके संपर्क में रहने वाले बंदियों की जेल प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
gangster Sundar Bhati released from sonbhadra jail connection with Atiq Ashraf murder case
कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी - फोटो : एक्स

विस्तार

कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो गया। वह लंबे समय से सोनभद्र की जिला जेल में बंद था। जेल अफसरों के मुताबिक भाटी की रिहाई तीन दिन पहले ही हो चुकी है। वह वाराणसी से होते हुए दिल्ली भी पहुंच गया है। सुंदर भाटी के बाहर आने के बाद पश्चिमी यूपी में हलचल बढ़ गई है। भाटी का उस क्षेत्र में काफी आतंक रहा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सुंदर भाटी पर हत्या, लूट, रंगदारी वसूलने सहित 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सपा नेता हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की हत्या में उसे आजीवन कारावास की सजा भी मिल चुकी है। करीब चार साल से वह सोनभद्र जिला जेल में बंद था। 

विज्ञापन

पिछले साल प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद भी सुंदर भाटी का नाम चर्चा में आया था। अतीक और अशरफ की हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों के सुंदर भाटी से संपर्क होने के दावे किए गए थे। यह भी चर्चा थी कि शूटरों के पास से मिली जिगाना पिस्टल भाटी के इशारे पर ही उन तक पहुंची थी। 

उसके संपर्क लॉरेंस विश्नोई गैंग से भी रहे हैं। फिलहाल भाटी की रिहाई ने जरायम जगत में हलचल मचा दी है। जेलर जगदंबा दुबे ने बताया कि सुंदर भाटी को हाईकोर्ट से जमानत के बाद जेल से तीन दिन पहले ही सुंदर भाटी को रिहा कर दिया गया था। जेल के अंदर उसके संपर्क में रहे अन्य बंदियों की निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन

कौन है सुंदर भाटी

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आतंक का पर्याय रहे ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव निवासी कुख्यात सुंदर भाटी का 30 साल का आपराधिक साम्राज्य है। राजनीतिक गलियारों में अच्छी पैठ थी। पैठ भी ऐसी कि वह जेल में रहने के दौरान खेल प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ पुरस्कार बांटता था। जनवरी, 2015 में उसका गौतमबुद्धनगर जिला जेल के अंदर से फोटो वायरल हुआ था, जिसे जेल के एक अधिकारी ने ही भेजा था।
 
सुंदर भाटी गिरोह की कार्यशैली
सुंदर भाटी गिरोह के गुर्गों का मुख्य कार्य रंगदारी वसूलना, सुपारी किलिंग, स्क्रैप के ठेके लेना, सरिया चोरी आदि था। पूर्वांचल की कई चर्चित हत्याओं में इस गिरोह का नाम चर्चा में आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed