फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangrape victim minor girl burn in mysterious condition

गैंगरेप की शिकार किशोरी अबूझ हाल में झुलसी,10 माह बाद भी आरोपी फरार

Fri, 27 Apr 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Gangrape victim minor girl burn in mysterious condition
एक किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वह आग का गोला बन चुकी थी। किसी तरह लोगों ने आग बुझाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। यह किशोरी गैंगरेप पीड़िता है। संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस दस माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गुरुवार की रात किशोरी के झुलसने की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और बदलापुर पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


 10 माह पूर्व किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ कस्बे के तीन युवकों ने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने बदलापुर कस्बा निवासी जोगेंद्र निगम, पांडेय निगम व मनोज निगम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। वे खुलेआम घुमते रहे। उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। पीड़ित किशोरी को लेकर उसकी मां न्याय की खातिर दर दर भटकती रही।  


किशोरी के झुलसने के बाद पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में आरोपियों के घर दबिश दी जाने लगी। मगर कोई पकड़ा नहीं जा सका।

जौनपुर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी का कहना है कि  केस दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं। स्थानीय पुलिस मामले में ढिलाई बरती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed