फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganga yatra

गंगा में सीधे नहीं गिरेगा कोई सीवर, अस्सी नाले को जल्द करेंगे टैप

Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
ganga yatra
वाराणसी। गंगा यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को राजघाट पर हुई स्वागत सभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता के रथ को आगे बढ़ाने के लिएपहिया का काम मोदी-योगी की सरकार कर रही है। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तो उन्होंने कहा था कि मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। उस समय गंगा की अविरलता, निर्मलता असंभव लग रहा था। लेकिन आज मोदी सरकार ने वह सपना पूरा करने की दिशा में काम किया है। प्रदेश में 52 एसटीपी का निर्माण हुआ है। अब गंगा में सीधे कोई सीवर नहीं गिरने देंगे। काशी में अस्सी नाले को छोड़ दिया जाए तो बाकी नालों को टैप किया गया है। अस्सी नाले को भी जल्द टैप करेंगे। वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2014 में भगीरथी भाव लेकर पीएम नरेंद्र मोदी काशी आए थे।
विज्ञापन

केेंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि दो बजे का कार्यक्रम सात बजे हो रहा है। इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। गंगा के नाम पर रास्तेभर लोगोें ने इतना जबरदस्त स्वागत किया कि आने में विलंबल हुआ। आधुनिक भगीरथ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाए।
विज्ञापन

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी को शपथ लेने से पूर्व काशी आए और पहले मां गंगा की आरती की। इसके बाद उन्होंने शपथ ली। उन्हीं के प्रयास से नमामि गंगे योजना है। 27 जिलों से गुजरने वाली गंगा में सीधे सीवर नहीं गिरेगा। पहले उसे तालाब में गिराया जाएगा। इसके बाद उसे साफ करके गंगा में डाला जाएगा। स्वागत सभा के बाद सभी लोगों ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और गंगा आरती देखी। पहले गंगा आरती का कार्यक्रम दशाश्वमेध घाट पर था लेकिन देरी के चलते कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed