फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood Alert Ganga water level rises in Varanasi after 10 months water reaches ghats administration alert

Flood Alert: वाराणसी में 10 महीने बाद फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, घाटों पर चढ़ा पानी; प्रशासन अलर्ट

Mon, 20 Jul 2026 12:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 12:20 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 10 महीने बाद गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। पानी घाटों की आठ सीढ़ियां चढ़ने से शीतला घाट की गंगा आरती प्रभावित हुई है। जल पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी सतर्क हैं। प्रशासन छोटी नावों के संचालन पर रोक की तैयारी कर रहा है, जबकि तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Flood Alert Ganga water level rises in Varanasi after 10 months water reaches ghats administration alert
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी में करीब 10 महीने बाद एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते घाटों पर पानी चढ़ने लगा है और कई स्थानों पर धार्मिक गतिविधियां भी प्रभावित होने लगी हैं। गंगा का पानी घाटों की करीब आठ सीढ़ियां चढ़ चुका है। सबसे अधिक असर शीतला घाट पर दिखाई दे रहा है, जहां गंगा आरती का स्थल जलमग्न होने के बाद अब पानी ऊपर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।

विज्ञापन


बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और पीएसी के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं गंगा और वरुणा किनारे रहने वाले लोग भी संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय स्तर पर अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि यदि जलस्तर तेजी से बढ़ा तो इस बार बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन क्या इंतजाम करेगा।

विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार रविवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 60.82 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 60.67 मीटर था। यानी 24 घंटे में जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर औसतन तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले वर्ष 19 जुलाई को इसी अवधि में गंगा का जलस्तर 65.34 मीटर दर्ज किया गया था।

जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं, नाविकों और स्थानीय लोगों की गतिविधियां प्रभावित होने लगी हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नाव संचालन पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है। एनडीआरएफ के नवागत कमांडिंग अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नावों के संचालन की लगातार निगरानी की जा रही है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो सबसे पहले हस्तचालित छोटी नावों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed