फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water level reached 68 meters in varanasi flood water entered low lying areas

Varanasi News: 69.30 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; शुरू हुआ पलायन

Thu, 08 Aug 2024 09:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 09:12 PM IST
सार

Varanasi News: गंगा में हर घंटे पानी का बढ़ाव जारी है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। लोग अपने रिश्तेदारों या आसपास किराए का कमरा लेकर रहने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Ganga water level reached 68 meters in varanasi flood water entered low lying areas
बाढ़ से बचने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला अनवरत जारी है। गंगा में बढ़ाव के कारण पानी अब गलियों की ओर बढ़ चला है। जलस्तर बढ़ने से वरुणा में हलचल बढ़ गई है और तटवर्ती इलाकों में पानी घुसने से पलायन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.30 मीटर दर्ज किया। वहीं बलिया में जलस्तर खतरे के निशान 57.615 मीटर से ऊपर 57.73 मीटर पर बह रहा है।
विज्ञापन




केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 68.02 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में आठ सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। दोपहर बाद पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हुआ जो अनवरत जारी था। रात आठ बजे जलस्तर 68.80 मीटर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस का मंच पानी में डूब चुका है। दशाश्वमेध घाट पर शीतला मंदिर में भी गंगा प्रवेश कर चुकी हैं। मां शीतला का पूजन ऊपर अहिल्येश्वर महादेव में हो रहा है। 



महाश्मशान पर अब छतों पर शवदाह हो रहा है तो वहीं गंगा आरती भी छत पर हो रही है। अस्सी घाट की गंगा आरती अब सीढि़यों पर होने लगी है। मणिकर्णिका घाट की गलियों में अब गंगा का पानी पहुंचने से शवदाहयात्रियों को परेशानी हो रही है।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक इलाहाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी में गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ाव हो रहा है। जिसके कारण गंगा की सहायक नदी वरुणा भी उफान पर है। आने वाले दिनों में वरुणा का पानी तेजी से बढ़ने की संभावना है।



इसके पूर्व गंगा का जलस्तर 2012 में 17 सितंबर को 68.17 मीटर और 2015 एक अगस्त को 68.79 मीटर, 2020 में चार सितंबर को 68.67 मीटर और 2023 में चार अगस्त को जलस्तर 68.30 मीटर पहुंचा था।

Ganga water level reached 68 meters in varanasi flood water entered low lying areas
बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला

वरुणा के तटवर्ती इलाकों में पलायन शुरू, गलियों की ओर बढ़ी गंगा
वाराणसी। गंगा में उफान के बाद अब वरुणा नदी भी अपने तलहटी से ऊपर उठ कर तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ चली है। बुधवार को वरुणा का पानी नक्खी घाट के दीनदयालपुर, पुलकोहना, बघवानाला, मौजाहाल, उंचवा, तालीमनगर, हिदायत नगर और शैलपुत्री इलाके तक पहुंच गया। 

बाढ़ के कारण लोग अपने घरों का सामान समेटकर छतों पर रख रहे हैं। इधर, दीनदयालपुर, पुलकोहना, बगवानाला इलाके में भी बाढ़ के कारण हजारों की आबादी प्रभावित है। लोग अपना घर छोड़ कर दूसरे स्थानों की ओर पलायन करने की तैयारी में है।

बाढ़ चौकियां बन कर तैयार
बाढ़ को देखते हुए शासन की ओर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की जा चुकी हैं। नक्खी घाट के लेखपाल पवन कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी को देखते हुए दीनदयालपुर में नवोदय पब्लिक स्कूल में बाढ़ राहत चौकी बनाई गई है। जिसमें बाढ़ पीड़ित शरण ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed