फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level LIVE UPDATES flood in varanasi

Ganga Water Level UPDATES: वाराणसी में बाढ़ की स्थिति के बीच क्या है गंगा का जलस्तर, लाइव अपडेट

Wed, 31 Aug 2022 12:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 31 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में सोमवार को थोड़ी स्थिरता आई।  शहर में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। शहर में 19 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। इसमें 661 परिवार के 3432 बाढ़ पीड़ितों को शरण दी गई है। राहत एवं बचाव के लिए 58 नावें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
Ganga Water Level LIVE UPDATES flood in varanasi
गंगा में आए बाढ़ में जल मग्न हुआ मणिकर्णिका घाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा की उफनाई लहरें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश कर गईं। वहीं दूसरी तरफ गंगा ने अस्सी घाट को पूरी तरह से डूबो दिया है। अस्सी से नगवां वाली सड़क पर नावें चल रही हैं। सोमवार को गंगा के जलस्तर में थोड़ी स्थिरता आई। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से 74 सेंटीमीटर ऊपर 72.01 मीटर तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में गंगा के जलस्तर का अपडेट..

  • जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज

  • मंगलवार सुबह तक स्थिरता बनी हुई है। 

  • सोमवार रात को गंगा के जलस्तर में थोड़ी स्थिरता आई

  • अस्सी से नगवां वाली सड़क पर चल रही हैं नावें।    

  • काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक पहुंची गंगा की लहरें। 


बता दें कि वाराणसी में बाढ़ से हाल बेहाल हैं। सामनेघाट के सामने करीब दर्जनभर से अधिक कॉलोनियों में सैकड़ों मकान पानी में घिर गए हैं। उधर, वरुणा तटवर्ती इलाकों को बाढ़ तेजी से अपने आगोश में ले रहा है। जलासेन पथ के रास्ते धाम में गंगा की लहरें घुसने के बाद पूरा रैंप पानी में डूब गया है। मणिकर्णिका घाट और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बाढ़ का पानी आ गया है। 
 

Ganga Water Level LIVE UPDATES flood in varanasi
गंगा गैलरी से बाढ़ को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ गंगा ने अस्सी घाट को पूरी तरह से डूबो दिया है। अस्सी से नगवां वाली सड़क पर नावें चल रही हैं। नमो घाट पर नमस्कार की मुद्रा वाली छोटी आकृति डूब चुकी है। लंका क्षेत्र में गलियों के अंदर बाढ़ का पानी घुस आया है। 

Ganga Water Level LIVE UPDATES flood in varanasi
दशाश्वमेध सट्टी में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
बाकी अन्य पक्के घाटे भी धीरे-धीरे डूबते जा रहे हैं। दशाश्वमेधऔर शीतलाघाट के जरिए पानी सड़क होते हुए सब्जी मंडी के तक पहुंच गई है। ग्रामीण इलाकों में रमना, डाफी, चिरईगांव, व चौबेपुर आदि इलाकों के दर्जनभर से अधिक गांवों का सम्पर्क आसपास से कट गया है। वहीं अस्सी घाट की अगर बात करें तो यहां ट्राली रिक्शा में लादकर छोटी नावें सुरक्षित जगह भेजी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed