{"_id":"61269f238ebc3e7a004ec595","slug":"ganga-water-level-increased-again-water-level-reached-64-30-meters-increased-four-cm-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का फिर बढ़ा जलस्तर: वाराणसी में 64.30 मीटर तक पहुंचा जलस्तर, चार सेमी का हुआ बढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का फिर बढ़ा जलस्तर: वाराणसी में 64.30 मीटर तक पहुंचा जलस्तर, चार सेमी का हुआ बढ़ाव
Thu, 26 Aug 2021 01:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:20 AM IST
सार
धवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.27 मीटर था जो नौ बजे एक सेंटीमीटर घटकर 64.26 मीटर पहुंच गया। इसके बाद शाम छह बजे तक गंगा के जलस्तर में ठहराव बना रहा।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बुधवार को तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में ठहराव बना हुआ है। बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.27 मीटर था जो नौ बजे एक सेंटीमीटर घटकर 64.26 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद शाम छह बजे तक गंगा के जलस्तर में ठहराव बना रहा। शाम सात बजे गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी शुरू हुई और रात आठ बजे यह 64.30 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद रात नौ बजे गंगा के जलस्तर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई और ठहराव बना हुआ है।
विज्ञापन
यह बढ़ाव प्रयागराज व मिर्जापुर में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, फाफामऊ में जल स्तर स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शाम छह बजे तक फाफामऊ में जल स्तर 78.59 मीटर था। ऐसे ही प्रयागराज में जल स्तर 76.56 मीटर व मिर्जापुर में जल स्तर 69.56 मीटर था।
विज्ञापन