फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Water Level Alert on possibility of flood in Varanasi four NDRF teams ready

Ganga Water Level: वाराणसी में बाढ़ की आशंका पर अलर्ट, एनडीआरएफ की चार टीमें मुस्तैद, कंट्रोल रूम से निगरानी

Thu, 13 Jul 2023 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 10:53 PM IST
सार

 पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बनारस में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा चुका है। इसके लिए एनडीआरएफ की चार टीमें मुस्तैद हैं। मेडिकल टीम और वाटर एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Ganga Water Level Alert on possibility of flood in Varanasi four NDRF teams ready
वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बनारस में बाढ़ की आशंका पर शासन और प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रदेश सरकार ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। उधर गंगा के जलस्तर में पिछले 36 घंटों से बढ़ाव जारी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर 61.48 मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह 8:30 बजे गंगा का जलस्तर 61.35 मीटर था और रात नौ बजे इसमें 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है। वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर और फाफामऊ में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। 11 बटालियन एनडीआरएफ ने प्री-पोजीशनिंग कर अपनी टीमों को मुस्तैद कर दिया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की धमकी के बाद गवाहों की सुरक्षा की गई पुख्ता, कोर्ट में माफिया ने दिखाई थी हेकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल टीम और वाटर एंबुलेंस की भी तैनाती

11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बाढ़ के दौरान किसी भी परिस्थिति में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ पूरी तरह तैयार है। वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा चुका है। इसके लिए एनडीआरएफ की चार टीमें मुस्तैद हैं। मेडिकल टीम और वाटर एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है।

उप महानिरीक्षक ने बताया कि एक टीम में 35 बचाव सदस्य हैं। एक टीम के पास चार बोट है। हर टीम में ऑक्सीजन सिलेंडर समेत सभी उपकरणों के साथ दो गोताखोर तैनात किए गए हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय (ट्यूब) आदि भी हैं। गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, लखनऊ और बलिया में सभी बचाव और राहत उपकरणों के साथ एक-एक टीम तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed