PM Modi Live: पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास को किया रवाना, क्रूज टूरिज्म को लेकर की बड़ी घोषणा
{"_id":"63c0ddbacccd0c572c375d3b","slug":"ganga-vilas-cruise-live-updates-pm-modi-will-leave-ganga-vilas-cruise-cm-yogi-started-the-program","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Live: पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास को किया रवाना, क्रूज टूरिज्म को लेकर की बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 13 Jan 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:47 PM IST
खास बातें
Ganga vilas cruise and tent city LIVE Updatres: पीएम मोदी ने बटन दबाकर अद्भुत और भव्य गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई। साथ ही गंगा पार बनी टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया। गंगा विलास और टेंट सिटी पर पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
अपने सफर के लिए निकला गंगा विलास
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:57 AM, 13-Jan-2023
लखनऊ के लिए रवाना हुए सीएम
गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के कार्यक्रम के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हुए। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।11:24 AM, 13-Jan-2023
पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास को रवाना किया
संबोधन के बाद पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास को रवाना किया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11:14 AM, 13-Jan-2023
पीएम मोदी ने सभी क्रूज यात्रियों को शुभकामनाएं दी।
जलमार्ग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी अच्छे हैं और किराया भी कम लगता है। भारत में जो नदियां हैं वो लोगों और सामान के ट्रांसपोर्ट के लिए उपयोग की जा सकती है। विकसित भारत के निर्माण के लिए कनेक्टिविटी जरूरी है। पीएम मोदी ने सभी क्रूज यात्रियों को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।11:14 AM, 13-Jan-2023
भारत के विकास का उदाहरण है टेंट सिटी
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
11:03 AM, 13-Jan-2023
PM ने कहा- ये क्रूज यात्रा अनेक अनुभव लेकर आने वाला है
PM modi
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर हमारे युवाओं को रोजगार देगा। देश के लोग पहले ऐसे अनुभव के लिए विदेश जेते थे लेकिन अब देश में ये अनुभव ले सकते हैं। ऐसी ही व्यवस्था हम कई शहरें में लागू करने वाले हैं।
10:58 AM, 13-Jan-2023
हल्दिया, यूपी-बिहार में भी उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सामुदायिक जेटी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:58 AM, 13-Jan-2023
गुवाहाटी को दी यह सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में एक जहाज मरम्मत सुविधा और एक एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया।10:53 AM, 13-Jan-2023
सीएम योगी ने कहा- नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है काशी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा- प्रधानमंत्री आज राज्य में 5 नए घाटों का उद्घाटन भी करेंगे। काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है। वाराणसी में अब पर्यटन और रोजगार में बढ़ोतरी होगी ।10:48 AM, 13-Jan-2023
PM Modi ने गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई
पीएम मोदी ने बटन दबाकर गंगा विलास क्रूज को रवाना किया। तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। पीएम ने काशी को हजार करोड़ की सौगात दी।10:48 AM, 13-Jan-2023