फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest in Nepal over installation of a board with the name of an Indian village on the Charchum bridge

पिथौरागढ़: छारछुम पुल पर भारतीय गांव के नाम का बोर्ड लगाने पर नेपाल में विरोध, ये उठाया सवाल

Wed, 09 Sep 2026 01:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 01:33 PM IST
सार

धारचूला के छारछुम में काली नदी पर बना पिथौरागढ़ का पहला मोटर पुल आवाजाही शुरू होने से पहले ही विवाद में आ गया है। पुल पर लगे स्वागत बोर्ड पर भारतीय गांव छारछुम का नाम अंकित होने से नेपाल के नागरिकों ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
Protest in Nepal over installation of a board with the name of an Indian village on the Charchum bridge
पिथौरागढ़ के छारछुम में काली नदी पर बने अंतरराष्ट्रीय मोटर पुल पर नेपाल की तरफ लगा स्वागत बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्तों को मजबूती देने के उद्देश्य से धारचूला के छारछुम में काली नदी पर बनाया गया पिथौरागढ़ जिले का पहला मोटर पुल आवाजाही शुरू होने से पहले ही विवाद में आ गया है। पुल पर लगाए गए स्वागत बोर्ड में भारतीय गांव छारछुम का नाम अंकित किए जाने पर नेपाल के नागरिकों ने आपत्ति जताई है।

धारचूला के छारछुम गांव के पास काली नदी पर भारत और नेपाल को जोड़ने वाले मोटर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। पुल पर जल्द आवाजाही शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में बीते दिनों लोनिवि की ओर से पुल के दोनों ओर स्वागत बोर्ड लगाए गए। इन बोर्डों पर भारतीय क्षेत्र के छारछुम गांव का नाम अंकित किया गया था। नेपाल की ओर लगे बोर्ड पर भी भारतीय गांव का नाम लिखे होने पर वहां के नागरिकों ने आपत्ति जताई। उन्होंने नेपाल की ओर लगाए जाने वाले बोर्ड पर वहां के गांव असिगाड़ का नाम अंकित करने की मांग की है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दार्चुला के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह सामंत ने बताया कि नेपाल की ओर लगाए गए स्वागत बोर्ड पर भारतीय गांव का नाम अंकित किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने इस संबंध में दार्चुला के सीडीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोर्ड पर भारतीय गांव छारछुम का नाम ढका
इस मामले को कुछ नेपाली नागरिक लिपुलेख और कालापानी के विवाद से जोड़कर भी देख रहे हैं। नेपाल लंबे समय से इन क्षेत्रों पर अपना दावा करता रहा है। पुल के बोर्ड को लेकर दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों में किसी तरह की खटास न आए इसके लिए भारतीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद नेपाल की ओर लगे बोर्ड पर भारतीय गांव छारछुम का नाम ढक दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नेपाल की ओर नया स्वागत बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर वहां के गांव असिगाड़ का नाम अंकित होगा।

दार्चुला के स्थानीय निवासियों से छारछुम मोटर पुल में नेपाल की तरफ लगे बोर्ड में भारतीय गांव का नाम अंकित करने की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की भारतीय प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी गई है। जल्द ही इस मामले का समाधान निकाला जाएगा।


-वर्त राज पौडेल, सीडीओ, दार्चुला, नेपाल

 

मामले की जानकारी मिली है। फिलहाल नेपाल की तरफ लगे बोर्ड में भारतीय गांव का नाम ढक दिया गया है। जल्द ही नेपाल की तरफ दूसरा बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें वहां के गांव का नाम अंकित होगा। यह मोटर पुल दोनों देशों के आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए बनाया गया है। -आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed