फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव दीपावली के पहले गंगा की गाद साफ करना बड़ी चुनौती, अंतिम रूप में तैयारियां

Fri, 08 Nov 2019 01:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ganga
गंगा में मौजूद गाद। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। सड़क से लेकर गंगा घाट तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बावजूद इसके गंगा के तट पर जमा सिल्ट की सफाई काम धीमी गति से चल रहा है। कई घाटों पर कीचड़ और गंदगी को अभी तक नहीं हटाया जा सका है।

ganga

सामने घाट से लेकर राजघाट तक का यही हाल है। कई जगह मिट्टी और सिल्ट है। कुछ घाटों पर नाला सीधे गंगा में गिर रहा है। नगर निगम के कर्मचारी घाटों की सफाई में लगे हुए हैं लेकिन 10 नवंबर तक घाटों की सफाई होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अस्सी से तुलसीघाट के बीच नगर निगम कर्मी गुरुवार को सफाई में लगे हुए थे।

ganga

कर्मचारियों के काम की सुस्त गति से लग रहा है कि इस बार भी नगर निगम का दावा हवा-हवाई ही साबित होगा। दोपहर में गंगामहल घाट पर पंप चलाकर तो छोड़ दिया गया था लेकिन कर्मचारी मौके से नदारद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ganga

तुलसीघाट के पास दलदल और गड्ढा होने के कारण देव दीपावली पर आने वाले श्रद्धालुओं को गिरने और चुटहिल होने का डर बना हुआ है। निषादघाट, महानिर्वाणी और शिवाला घाट पर भी सिल्ट को अभी तक हटाया नहीं जा सका है। केदारघाट, सामनेघाट और महामृत्युंजय घाट पर आयोजकों की ओर से साफ-सफाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
ganga

आदिकेशव घाट से जब दशाश्वमेध घाट की ओर बढ़े तो रास्ते में करीब आधा दर्जन ऐसे घाट हैं जहां पर गंदगी, कूड़ा और नाले का पानी बह रहा है। खिड़किया घाट, रानी घाट, सक्का घाट, नए घाट, तेलिया नाला घाट, बूंदी परकोटा घाट, हनुमान गढ़ी घाट पर तो बाढ़ का पानी उतरने के बाद जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई ही नहीं कराई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed