फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Pushkar Kumbh Over 11 lakh devotees performed rituals in 12 days in varanasi

गंगा पुष्कर कुंभ: 12 दिन में 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया अनुष्ठान, गंगा स्नान और आरती के साथ समापन

Wed, 03 May 2023 09:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 09:35 PM IST
सार

गंगा पुष्कर कुंभ का शुभारंभ 22 अप्रैल को हुआ था। श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान किए और काशी के मंदिरों की परिक्रमा की। 12 दिन में 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान किए। 

विज्ञापन
Ganga Pushkar Kumbh Over 11 lakh devotees performed rituals in 12 days in varanasi
केदारघाट पर सजी सांस्कृतिक संध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां गंगा की आरती और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही वाराणसी में गंगा पुष्कर कुंभ की पूर्णाहुति बुधवार को हो गई। श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान किए और काशी के मंदिरों की परिक्रमा की। 12 दिन में 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान किए। अस्सी से दशाश्वमेध घाट के बीच एक लाख से अधिक दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान किया।

विज्ञापन


बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा के तट पर गंगा पुष्कर कुंभ के अनुष्ठान आरंभ हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद, पुरखों का तर्पण कर पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया। अंतिम दिन होने के कारण घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही। गंगा तट पर अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के मंदिरों की ओर मुड़ चली।
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ, मां विशालाक्षी, कालभैरव, बिंदुमाधव, संकटमोचन और दुर्गाकुंड मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कौड़िया माता के मंदिर में कौड़ी भी चढ़ाई। चेन्नई-हैदराबाद से आए तीर्थ पुरोहित कर्मकांड पूर्ण कराकर काशी से रवाना हो गए। शाम को गंगा आरती के साथ गंगा पुष्कर कुंभ महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ की मंगला आरती का बेच रहे थे फर्जी टिकट, बुकिंग कर्मचारी सहित तीन लोग पकड़े गए

गंगा पुष्कर कुंभ की मान्यता

Ganga Pushkar Kumbh Over 11 lakh devotees performed rituals in 12 days in varanasi
गंगा पुष्कर कुंभ - फोटो : अमर उजाला
12 दिवसीय इस महाकुंभ का शुभारंभ 22 अप्रैल को हुआ था। हनुमान घाट के वेंकटरमण घनपाठी ने बताया कि हर 12 साल पर नदियों के किनारे होने वाले इस आयोजन ने काशी से तेलुगु का नाता गहरा किया है। 12 दिनों तक स्नान करने से तीन करोड़ पचास लाख तीर्थों की यात्रा का फल प्राप्त होता है।

Ganga Pushkar Kumbh Over 11 lakh devotees performed rituals in 12 days in varanasi
गंगा पुष्कर कुंभ - फोटो : अमर उजाला

विधान का पालन करने वालों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि काशी तमिल संगमम के बाद काशी तेलुगु संगमम ने उत्तर और दक्षिण के रिश्ते को और मजबूत किया है। 12 दिनों तक चलने वाले आयोजन ने काशी के हर वर्ग को लाभान्वित किया है।

महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या

श्री चिंतामणि गणेश मंदिर की ओर से गंगा पुष्कर कुंभ महोत्सव के अंतिम दिन केदार घाट पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी के साथ ही मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। महंत चल्लासुब्बाराव शास्त्री ने कलाकारों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed