फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Mahotsav 2021 in varanasi padma awardee pandit Vishwamohan Bhatt veena tune mesmerizing

गंगा महोत्सव का आगाज: सुर, लय, ताल का हुआ संगम, विश्वमोहन भट्ट की वीणा के तार से निकली धुन ने किया मंत्रमुग्ध

Wed, 17 Nov 2021 11:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Nov 2021 11:20 PM IST
सार

 गंगा महोत्सव की प्रथम निशा में बुधवार शाम ख्यात वीणा वादक पद्मश्री विश्व मोहन भट्ट ने अपने वीणा वादन की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  
 

विज्ञापन
Ganga Mahotsav 2021 in varanasi padma awardee pandit Vishwamohan Bhatt veena tune mesmerizing
पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुर, लय और ताल के संगम के बीच वाराणसी के राजघाट पर गंगा महोत्सव-2021 का आगाज हुआ। प्रथम निशा में बुधवार शाम ख्यात वीणा वादक पद्मश्री विश्व मोहन भट्ट ने अपने वीणा वादन की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  इससे पहले गंगा महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से गंगा महोत्सव व देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ है।  मंच पर मोहन वीणा के जनक, ग्रैमी अवार्ड और पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट पहुंचे तो संगीत प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। विश्वमोहन भट्ट ने प्रस्तुति की शुरुआत विश्व रंजनी से की।
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी का चौतरफा विकास
इस दौरान उनके साथ वीणा वादन में सह कलाकार के तौर पर उनके पुत्र सरल भट्ट और तबले पर बनारस घराने के मनीष पिघले ने संगत किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहां की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज काशी चौतरफा विकास कर रही है। बनारस में जो घाटों की श्रृंखला है वह कहीं और नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga Mahotsav 2021 in varanasi padma awardee pandit Vishwamohan Bhatt veena tune mesmerizing
गायक अरुण मिश्र - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बनारस के पर्यटन के साथ ही देवालय के विकास के लिए किए गए कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। गंगा महोत्सव की प्रथम निशा में गायक राहुल मुखर्जी ने राग मल्लिका पर आधारित जटायु प्रस्तुत किया।

अलिशा मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत उठान गत फरद काएदा पेश किया। गायक अरुण मिश्र ने बाबा विश्वनाथ की महिमा निराली व भोजपुरी बोली जहिया बन जाई भाषा एवं बड़ा नीक लागे तोहार गांव ननदी की प्रस्तुति दी। कुमकुम आदर्श ने बैले पर शिव शक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed