{"_id":"6706f14850c3b6207d917cfafc04df71","slug":"ganga-ghats-temples-and-squares-will-be-transformed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाटों, मंदिरों और चौराहों का होगा कायाकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाटों, मंदिरों और चौराहों का होगा कायाकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने नए साल पर काशी को 195 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया है। इस धनराशि से यहां के गंगा घाटों, प्रमुख मंदिरों, चौराहों के अलावा सारनाथ के प्रमुख स्थलों का कायाकल्प होगा। पर्यटन, संस्कृति और नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिलकर इस काम को करेंगे। कार्ययोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) मंत्रालय में तैयार हो रही है।
मालूम हो कि भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल की पहल पर पिछले दिनों शहर के पर्यटन विकास को लेकर एक बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद थे। इस बैठक में काशी के विकास का एक खाका तैयार किया गया था। काशी के सभी 84 घाटों को एक दूसरे से जोड़ने के साथ ही सौ प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प का प्रस्ताव रखा गया था।
इसके अलावा आशापुर से सारनाथ तक सोलर लैंप लगाने और दोनों ओर पाथवे बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया था। विधायक जायसवाल ने बताया कि पर्यटन मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर मंथन के बाद पहले चरण में 195 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दे दी है। डीपीआर जमा होते ही मंत्रालय से पैसा जारी हो जाएगा। इस धनराशि से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक विशाल प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया जाएगा।