फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Dussehra Worship at 84 Ghats Sushil Baweja Bhajans Resound During Ganga Aarti 50 Priests Aarti Today

गंगा दशहरा : 84 घाटों पर पूजन, गंगा आरती में गूंजेंगे सुशील बावेजा के भजन; आज 50 अर्चक करेंगे आरती

Mon, 25 May 2026 09:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 09:38 AM IST
सार

Ganga Dussehra 2026: वाराणसी में गंगा दशहरा पर 84 घाटों पर विशेष पूजन और धार्मिक आयोजन होंगे। शाम की गंगा आरती में भजन गायक सुशील बावेजा के भजन गूंजेंगे। दशाश्वमेध घाट पर 50 अर्चक सामूहिक आरती करेंगे, जबकि 100 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि स्वरूप चंवर डुलाएंगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
Ganga Dussehra Worship at 84 Ghats Sushil Baweja Bhajans Resound During Ganga Aarti 50 Priests Aarti Today
काशी में गंगा स्नान के लिए जुटे आस्थावान। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: गंगा दशहरा 26 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्नान-दान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। 84 घाटों पर मां गंगा का पूजन-अर्चन होगा। मां गंगा को आरपार की चुनरी चढ़ाई जाएगी। दुग्धाभिषेक और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। विभिन्न घाटों पर 50 से अधिक अर्चकों और 100 से अधिक रिद्धि-सिद्धि के रूप में सजी युवतियों द्वारा महाआरती की जाएगी। मां गंगा को 56 भोग भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


दशाश्वमेध घाट पर प्रख्यात भजन गायक सुशील बावेजा के भजन गूंजेंगे, जबकि पं. माता प्रसाद मिश्र अपने साथियों संग कथक के माध्यम से मां गंगा के अवतरण का मंचन करेंगे। गंगा आरती में मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भी आने की संभावना है। गंगा दशहरा पर सुबह से रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा। 

विज्ञापन

गंगा पर जुटे आस्थावान

विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की आरती में विशेष पूजा की जाएगी। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि सुबह मां गंगा का पूजन होगा, जबकि शाम को 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया जाएगा। बनारस घराने के प्रख्यात कथक कलाकार पं. माता प्रसाद मिश्र और उनके पुत्र रुद्रशंकर मिश्र कथक प्रस्तुति देंगे। यहां 11 अर्चक आरती करेंगे और 22 युवतियां रिद्धि-सिद्धि के रूप में शामिल होंगी।

उन्होंने बताया कि पूजन और आरती में प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक नीलकंठ तिवारी, ब्रिगेडियर जयदीप चंदा आदि शामिल होंगे। बृजेश पाठक के भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, दशाश्वमेध घाट के समीप शीतला मंदिर के पास गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सुबह पूजन होगा। समिति के दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि शाम छह बजे से 501 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक और पूजन होगा। यहां 11 अर्चक और 22 रिद्धि-सिद्धि के साथ विराट गंगा आरती होगी। भजन गायक सुशील बावेजा भजन प्रस्तुत करेंगे।

सभी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम

अस्सी घाट पर सुबह और शाम गंगा आरती होगी। जय मां गंगा सेवा समिति एवं ब्रह्मराष्ट्र एकम् की ओर से मां गंगा को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। यहां सात अर्चक और 14 रिद्धि-सिद्धि आरती करेंगे। ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास के अध्यक्ष तथा श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. सचिन्द्रनाथ महाराज ने बताया कि 56 परिवारों द्वारा मां गंगा को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। 

12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों से मां गंगा को विशेष चुनरी अर्पित की जाएगी। 501 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक होगा। 15 स्कूलों के विद्यार्थी और कलाकार मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण आदि की प्रस्तुति देंगे। रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। सुबह सात से 12 बजे तक पूजन-अर्चन तथा शाम पांच बजे से गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि “आस्था का महासंगम” है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन से प्राप्त सहयोग राशि गंगा सेवा, धर्म कार्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में समर्पित की जाएगी। इसके अलावा तुलसी घाट, पंचगंगा घाट, भैंसासुर घाट, ललिता घाट समेत अन्य घाटों पर भी विशेष पूजन-अर्चन और आरती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed