फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga crosses danger mark, alert

गंगा खतरे का निशान पार, अलर्ट

Fri, 19 Aug 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 19 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ganga crosses danger mark, alert
गंगा में उफान से अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस का मंच डूबा।
मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में तेज वर्षा के बाद गुरुवार को जहां गंगा, वरुणा और गोमती समेत अन्य सहायक नदियों में उफान आ गया, वहीं पूर्वांचल के अन्य जिलों में गंगा और घाघरा नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर तबाही के संकेत दे रहा है। काशी में रात एक बजे गंगा खतरे का निशान 71.26 के पार कर 71.35 मीटर पर पहुंच गईं। इस से गंगा-वरुणा, असि किनारे की दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में पानी घुस गया है और यहां हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

 

हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। देर रात नगवा-अस्सी सड़क पर गंगा बहने लगीं। उडुपि मंदिर तक पानी आ गया। अस्सी घाट मार्ग बंद हो गया है। शीतला घाट और अस्सी घाट से जाने वाली सड़क पर नावें चलने लगीं। सामने घाट तिराहे के अलावा दशाश्वमेध मार्ग तक गंगा का पानी चढ़ गया है। दशाश्वमेध और अस्सी और सरैया, नक्खी घाट की गलियों के अलावा तटीय कॉलोनियों, मुहल्लों के दो हजार से अधिक घरों में पानी आ गया है।

विज्ञापन


अस्सी और नगवा स्थित बाढ़ राहत शिविरों में दर्जनों बाढ़ पीड़ित पहुंच गए हैं। गंगा के तटीय इलाकों में ग्राउंड फ्लोर पर पानी आने के बाद सैकड़ों परिवारों ने गुरुवार को छतों पर शरण ले ली। घरों से गृहस्थी समेट कर रिश्तेदारों, किराए के घरों में भी जा रहे हैं। शुक्रवार तक गलियों में पानी आ गया तो रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए उन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा, जो पानी से घिरे अपने घरों में ही छतों पर शरण लिए हुए हैं। वरुणा किनारे की सरैया, तीन पुलौवा, शक्कर तालाब, शैलपुत्री, मीरा घाट के घरों में पानी भरने से सैकड़ों लोग दूसरी जगहों पर चले गए हैं। इधर, गंगा किनारे अस्सी, नगवा, गंगोत्री बिहार, महेश नगर, सत्यमनगर, रामानुज नगर कॉलोनी, रोहित नगर, गांधी नगर, सामने घाट, मदरवा, मारुति नगर में पानी घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान 63.770 मीटर से पौन मीटर ऊपर बह रही हैं। चंदौली में गंगा खतरे के निशान से 46 सेमी नीचे 70.70 मीटर पर है। बलिया में गंगा के साथ ही टोंस और मगई नदी भी उफान पर है। आजमगढ़ में घाघरा नदी भी लाल निशान पार कर गई है। सोनभद्र में रिहंद डैम का जलस्तर गुरुवार को 867.5 फुट पहुंचने पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed