फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga coast Abe mega shows, Sinjo floored

गंगा तट पर मेगा शो, शिंजो अबे अभिभूत

Sun, 13 Dec 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 13 Dec 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga coast Abe mega shows, Sinjo floored
दुनिया भर की निगाहें आज काशी पर थीं। यहां आज भागीरथी के तट पर ज्ञान और विज्ञान (भारत और जापान) का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

दुनिया की दो बड़ी शख्सियतों की एक साथ मौजूदगी ने भारत की बढ़ती ताकत का अहसास किया। आज के पूरे शो के हीरो थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
मोदी के मेगा शो के मुरीद होकर रह गए उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे।  दोनों प्रधानमंत्रियाें ने गंगाजल हाथ में लेकर विश्व की मंगलकामना का संकल्प लिया।

दोनों ने मढ़ी में बैठकर एक घंटे से अधिक गंगा आरती देखी और लोगों का अभिवादन किया।
जापानी प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा थी, जिसने दुनिया की महाशक्तियों को अपना अहसास दिलाया।
यही नहीं मोदी और शिंजो ने होटल गेटवे के नदेसर पैलेस में अपने क्षेत्र के महारथी 68 खास लोगों से मुलाकात कर भविष्य की योजना का खाका भी खींचा।
बनारस में हुए अभूतपूर्व स्वागत से शिंजो गदगद थे और देर तक खड़े रहकर लोगों का अभिवादन करते रहे। 
दशाश्वमेध घाट पर क्रीम रंग का कुर्ता व पायजामा के साथ मोदी ने बादामी रंग की जैकेट पहनी थी काली शर्ट-पैंट के साथ सुनहरी जैकेट में जापानी पीएम फब रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed