फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga cleanliness campaign is the responsibility of every citizen

गंगा स्वच्छता का अभियान हर नागरिक की जिम्मेदारी

Tue, 24 Aug 2021 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ganga cleanliness campaign is the responsibility of every citizen
पर्यावरण संरक्षण के लिए सेना के जवान और गंगामित्रों ने सोमवार को साइकिल रैली निकाली। पर्यावरण बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत बीएचयू से अस्सी घाट तक निकाली गई रैली में आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नमामि गंगा परियोजना के तहत महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र और गोरखा राइफल्स के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण बचाओ देश बचाओ रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत गंगा शोध केंद्र बीएचयू से अस्सी घाट तक निकाली गई। गोरखा राइफल्स के प्रमुख एलएन जोशी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। गंगामित्र प्रशिक्षण के संयोजक सी शेखर के संयोजन में 50 गंगामित्रों ने साइकिल रैली में भागीदारी की। गोरखा राइफल्स के सूबेदार महेंद्र यादव ने अपने गोरखा रेजीमेंट के साथ हिस्सा लिया। रैली अस्सी घाट पर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि एलएन जोशी रहे। इस दौरान सी शेखर, धर्मेंद्र पटेल, घनश्याम, निधि तिवारी, पंकज सिंह, स्नेहा कश्यप, वैभव पांडेय, राधा यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुबह ए बनारस व लायंस क्लब ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed