फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Avataran Diwas worship will be done ghats in kashi

गंगा सप्तमी: पहली बार शिव के धाम में की गई मां गंगा की पूजा, ललिता घाट पर पुष्प द्वार बना की आराधना

Tue, 14 May 2024 12:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:04 PM IST
सार

Ganga Avataran Divas: तीन दिन से पूरे विश्वनाथ धाम को फूलों से सजाया जा रहा है और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा रहा है। इसके अलावा तुलसीघाट, केदारघाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट, राजघाट, नमोघाट, राजेंद्र प्रसाद घाट समेत कई घाटों पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से गंगा पूजन और मां गंगा के दुग्धाभिषेक का आयोजन रखा गया है।

विज्ञापन
Ganga Avataran Diwas worship will be done ghats in kashi
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा सप्तमी पर शिव की नगरी में गंगा पूजन, स्नान और दान का सिलसिला चला। गंगा घाट से लेकर मंदिरों तक मां गंगा के अवतरण दिवस को भव्यता के साथ मनाया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार गंगा सप्तमी पर घाट से लेकर गर्भगृह तक अनुष्ठान संपन्न हुए। अस्सी से राजघाट के बीच 15 से अधिक घाटों पर गंगा पूजन हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को प्रणाम करके पुण्य की डुबकी लगाई। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, पंचगंगा घाट, भैंसासुर घाट, तुलसी घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके पूजन किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से सुबह छह बजे ललिता घाट पर गंगाभिषेक के लिए पुष्प द्वार सजाया गया। इसके बाद मां गंगा का अभिषेक पूजन हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गंगाभिषेक के बाद धाम के गंगा मंदिर में विशेष आराधना हुई। वहीं, शाम को मंदिर चौक पर शिवार्चनम मंच से मां गंगा और महादेव की संगीतमय भजन संध्या गंगार्चनम का आयोजन किया गया। अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर गंगा सप्तमी के अनुष्ठान हुए। मां गंगा को आरपार माला चढ़ाने के साथ ही गंगा पूजन हुआ। गंगा पूजन और आरती के बाद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

दशाश्वमेध घाट पर ढूंढिराज ने मां गंगा को चढ़ाई चुनरी

ढुढिराज गणेश की ओर से उनकी मौसी मां गंगा को आरपार की चुनरी चढ़ाई गई। ढूंढिराज गणेश की ओर से भक्तों ने चुनरी चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन किया।

मां गंगा को चढ़ाई आरपार की चुनरी और माला
गंगा सप्तमी पर गंगोत्री सेवा समिति और शनिवार गोष्ठी की ओर से दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन हुआ। इसके बाद मां गंगा को आरपार की चुनरी और माला चढ़ाकर परपंरा निभाई गई। इसके पूर्व चितरंजन पार्क से दशाश्वमेध घाट तक शोभायात्रा निकाली गई। 

इस दौरान डॉ. विनोद राव पाठक, किशोरी रमण दुबे बब्बू महाराज, मनीष तुलस्यान, विजयलक्ष्मी शुक्ला और श्याम लाल यादव को गंगा सेवक सम्मान दिया गया। इस अवसर पर विवेक सिंह, दिलीप सिंह, मंजीत त्रिपाठी, कन्हैया त्रिपाठी, दिनेश दुबे, पवन शुक्ला मौजूद रहे। प्रतिमा यादव ने गंगा पर व्याख्यान दिया। संचालन दमदार बनारसी ने किया।

बाबा धाम में श्रीरामदरबार का किया महिमागान
गंगा सप्तमी श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति के बैनर तले पुणे की संस्था आकार की ओर से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के त्र्यंबकेश्वर हॉल में मंगलवार को गीत रामायण की सांगीतिक प्रस्तुति हुई। 50 कलाकारों ने बाबा धाम में श्रीराम दरबार की महिमा का गान किया। लव-कुश की भावपूर्ण प्रस्तुति देख सभी विभोर हुए। इसके पूर्व कलाकारों के दल ने सुबह गंगा स्नान, बाबा का अभिषेक और दर्शन-पूजन किया।

शुभारंभ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत संस्था के अध्यक्ष अनंत रामबक्षी और संचालन षडानन पाठक ने किया। इस मौके पर जयश्री दीक्षित, दीप्ति तैलंग, विधि रोहे, अनीता भागवत, केतकी रामडोहकर, नूतन गोडसे आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed