फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga,asi river to be cleaned

गंगा-वरुणा को प्रवाह मिलेगा, असि को नवजीवन

Fri, 18 Dec 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Fri, 18 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ganga,asi river to be cleaned
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को यहां गंगा और वरुणा की सफाई का अपना नया मॉडल बताया। मंडलायुक्त कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि नदियों की स्वच्छता के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। गंगा और वरुणा में गिरने वाले खुले नाले-नालियों पर तो रोक लगाएं ही, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाला पानी भी अब नदियों में नहीं बहाया जाए। इसे एक बड़ा तालाब बनाकर एकत्र करें और वहां से आसपास के गांवों में सिंचाई के लिए यह पानी उपलब्ध कराया जाए। जल्द से जल्द इसकी पूरी कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए। साथ ही, वरुणा और असि का नए सिरे से सीमांकन कराकर उनका पुनरोद्धार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने उच्चाधिकारियों से दो टूक कहा कि गंगा और वरुणा में गिरने वाले नालों को जल्द से जल्द रोकें। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं। सभी नाले-नालियों को पाइप लाइन के जरिये बनने वाले तालाब से जोड़ा जाए। नदियों में प्रदूषण कम होने पर उनके प्रवाह को निरंतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। मंत्री ने जब गंगा सफाई के मुद्दे पर अधिकारियों से जानकारी मांगी तो पता चला कि गंगा में 23 और वरुणा में 14 नाले गिर रहे हैं। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि करोड़ों रुपये गंगा और वरुणा की सफाई के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके धार्मिक शहर की यह बदहाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। मंत्री ने वरुणा और असि का पुनरोद्धार कराने का निर्देश दिया। कहा कि इन नदियों की सीमाओं का चिह्नांकन जल्द कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुणा नदी में प्रवाह बरकरार रखने के लिए ज्ञानपुर पंप कैनाल से पानी भरने का निर्देश दिया। सिंचाई विभाग के अभियंताओं को ताकीद की कि नहरों की सफाई और वरुणा में पानी छोड़ने का काम समय से पूरा कराएं। वरुणा में प्रवाह निरंतर बना रहे, यह सुनिश्चत किया जाए। बैठक में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी एसके भगत, डीएम राजमणि  यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed