फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganesh Utsav Women offered kumkum Lalbaugcha Raja and prayed for marital bliss procession held today

गणेश उत्सव: महिलाओं ने लालबाग के राजा को कुमकुम चढ़ाया, सौभाग्य की कामना; आज निकलेगी शोभायात्रा

Fri, 18 Sep 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 06:12 AM IST
सार

लालबाग के राजा के दरबार में महिलाओं ने कुमकुम अर्पित कर सौभाग्य की कामना की। इस दौरान देवों की आकर्षक झांकी सजाई गई। आयोजन में 11 विभूतियों को छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महाराष्ट्र के करीब 80 कलाकार शामिल होंगे। ಕಾರ್ಯಕ್ರಮ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

विज्ञापन
Ganesh Utsav Women offered kumkum Lalbaugcha Raja and prayed for marital bliss procession held today
शेरवाली कोठी में लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गणेशोत्सव के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी पूजा पंडालों में विविध अनुष्ठान व प्रतियोगिताएं हुईं। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से शेरवाली कोठी में लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का पूजन हुआ। शाम को महिलाओं ने सोलहों शृंगार कर लालबाग के राजा को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सौभाग्य होने का आशीर्वाद मांगा। 

विज्ञापन


विजय वाल्मीकि ग्रुप के कलाकारों ने मां अन्नपूर्णा, काली व हनुमान स्वरूप बन कलाकारों ने झांकी पेश किया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से 11 विभूति को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिंह्न, प्रमाण पत्र व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रदीप नारायण सिंह, डॉ. अशोक राय, संत बलविंदर सिंह, विजय मोदी, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, दिलिप सिंह, उषा रानी, राजन, चंद्रशेखर महादेव, डॉ. रागिनी सरना शामिल हैं। शुक्रवार को दिन में 12 बजे शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन होगा। इसमें महाराष्ट्र से आए 80 कलाकारों का दल शामिल होगा।

विज्ञापन

मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर में आयोजित श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव में म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वह राधा-कृष्ण के रूप में प्रेम बरसा रहे थे।

नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मण्डल की ओर से ब्रह्माघाट स्थित फंडवीस के बाड़ा के एकनाथ भवन में पं. हेमंत जोशी के आचार्यत्व में भगवान गणेश जी का षोडशोपचार पूजन हुआ। मुख्य यजमान गजानन जयराम जोशी व उपकार पटवर्धन थे। गणेश जी को सहस्त्रलड्डुओं का भोग लगा। काजू से सहस्त्रनामार्चन हुआ। अन्त्याक्षरी, पद्यगान प्रतियोगिता प्रतियोगिता हुई। श्री गणेश सेवा समिति की ओर से 108 दीप जलाकर गणेश जी का शृगार हआ। 

सांसद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शारदा भवन के श्रीगणेशोत्सव में प्राप्ति पुराणिक का गायन हुआ। राग कलावती की अवतारणा की। अभंग एवं भजन पेश किया। पद्मभूषण पं. किशन महाराज की पोती अवंतिका महाराज ने तबले पर तीनताल में विलम्बित एवं मध्यलय की प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। श्रीवल्लभराम शालिग्राम सांग्वेद विद्यालय के गणेशोत्सव में कृष्ण यजुर्वेद व नीतिसार की प्रतियोगिता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed