फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ganesh chaturthi 2021 fourth day in varanasi devotess worship lord shiva along with bappa in temple and home

गणेश महोत्सव का चौथा दिन: काशी में गजानन के साथ पूजे गए देवाधिदेव, घर और मंदिरों में हुई आराधना

Tue, 14 Sep 2021 01:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2021 fourth day in varanasi devotess worship lord shiva along with bappa in temple and home
बप्पा को लगाया मोदक का भोग, स्तुति गान में डूबे लोग - फोटो : अमर उजाला
गणेश महोत्सव के चौथे दिन काशी में गजानन के साथ भगवान शिव की आराधना की गई। एक ओर जहां बप्पा को मोदक से भोग लगाया गया, वहीं देवों के देव महादेव की फूल और पत्तियों से पूजा अर्चना की जा रही है।  भगवान गणेश की भक्ति से पूरित और श्रद्धा से समर्पित श्री काशी विद्या मंदिर में उत्सवी उल्लास की निर्झर धरा अविरल बही। मच्छोदरी स्थित प्रांगण सोमवार की सुबह श्रीमंगलमूर्ति के पूजन आरती से दमका तो शाम एक बार फिर प्रतियोगिताओं से चमका।
विज्ञापन


गणेशोत्सव के चौथे दिन आराध्य की पूजा-अर्चना श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव के संस्थापक संरक्षक श्री रामचरण एंव पंडित भास्कर केलकर ने की। इसी क्रम में शाम को सुलेख व स्मृति आधारित प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन


 गणेशोत्सव में किया गया पौधरोपण
लोकमान्य सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के दौरान सोमवार को ढेलवरिया स्थित बिहारी जी के बड़ा मंदिर में सदस्यों ने 100 से अधिक पौधे लगाए। इस अवसर पर महंत सर्वेश्वर शरण, उपेंद्र विनायक , विनोद त्रिपाठी, गोपी चंद, श्रुति नागवंशी, लेनिन रघुवंशी, दिव्यांशी, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑनलाइन पद्यगायन ने दिखाया हुनर

नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल द्वारा आचार्य पंडित वीरेश्वर नारायण दातार व पंडित हेमंत जोशी ने गणेश का षोडशोपचार पूजन किया। उत्सव में शाम को पद्यगान व गोफ नृत्य में कनिष्ठ वर्ग के बच्चों ने मनोरम प्रस्तुति दी। वहीं ऑनलाइन वरिष्ठ पद्यगान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed