फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gandhi and Shastri Jayanti DCP Varuna Zone pays tribute in Varanasi

गांधी व शास्त्री जयंती: डीसीपी वरुणा जोन व कमिश्नर ने दी श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Fri, 02 Oct 2026 01:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 02 Oct 2026 01:41 PM IST
सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वाराणसी में वरुणा जोन कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti DCP Varuna Zone pays tribute in Varanasi
गांधी व शास्त्री जयंती पर डीसीपी वरुणा जोन ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वरुणा जोन, राजेश कुमार पांडेय ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों, सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रसेवा में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्य हमें हमेशा सही मार्ग दिखाते हैं। पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा व अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा के पश्चात डीसीपी वरुणा जोन ने उपस्थित पुलिस बल को 'स्वच्छता की शपथ' दिलाई। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल (थाना व कार्यालय) और आसपास के परिसर को साफ-सुथरा रखने, स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक रहने तथा आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने कहा कि एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता बेहद जरूरी है। पुलिस महकमे को सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी आगे रहकर समाज के सामने एक सकारात्मक मिसाल पेश करनी होगी। 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा, गांधी जयंती हमें महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने की प्रेरणा देती है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की शुरुआत हम सभी को स्वयं से करनी होगी।



पुलिस आयुक्त ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बापू के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों के साथ-साथ शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को अपने आचरण व कर्तव्यों में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के मूल्यों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंडलायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयुक्त सभागार में श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दोनों महान विभूतियों के जीवन चरित्र को आत्मसात करने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि उनका जीवन सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है। गांधी ने सत्य और अहिंसा से स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन से जोड़ा।



शास्त्री ने सादगी, विनम्रता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश का नेतृत्व किया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के विचार हर कालखंड में प्रासंगिक रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की धुन से हुई। अपर आयुक्त आलोक कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर नगर निगम में तिरंगा फहराया गया

नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने राष्ट्र ध्वज फहराकर सलामी दी।



महापौर व नगर आयुक्त ने बापू व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महापौर ने पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।



महापौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी से दिए स्वच्छता संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने काशीवासियों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और 5100 रुपये का चेक देने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed