{"_id":"649b3707002516f77001e336","slug":"gaming-zone-will-be-built-at-cantt-station-varanasi-news-c-20-vns1013-270404-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैंट स्टेशन पर बनेगा गेमिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैंट स्टेशन पर बनेगा गेमिंग जोन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर गेमिंग जोन बनेगा। इसके लिए यात्री आश्रय में 11 वर्चुअल रियलिटी (वीआर) मशीनें स्थापित की जाएंगी। यह जोन 88 स्क्वायर फीट का होगा। जोन बनने के बाद यात्रियों को दिक्कत नहीं आएगी। वह संबंधित क्षेत्र में जा-आ सकेंगे।
कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन बनाने का फैसला लिया गया। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई। एक मशीन स्थापित करने के लिए करीब 8 स्क्वायर फीट क्षेत्र की जरूरत है। कुल 11 मशीनें स्थापित की जानी हैं। गेमिंग जोन की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था को प्रतिवर्ष छह लाख रुपये देने होंगे। जो यात्री गेमिंग जोन में जाना चाहेंगे, उन्हें आधे घंटे के लिए 20 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 स्टेशनों पर 39 मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे उत्तर रेलवे को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है।
यह होती है वीआर मशीन
यह थ्री-डी मशीन होती है। इसमें आरामदेह कुर्सियां लगेंगी। डाल्बी साउंड के साथ थ्री डी चश्मे लगाए जा सकेंगे इस कृत्रिम मशीन में सभी दृष्य आभाषी होते हुए वास्तविक लगते हैं।