{"_id":"6b07bda8edd96d6cc20a341c","slug":"gaming-zone-set-up-at-banaras-station-new-spot-for-children-entertainment-in-varanasi-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेन का इंतजार नहीं होगा बोरिंग: बनारस स्टेशन पर बच्चों की मौज-मस्ती का इंतजाम, गेमिंग जोन बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रेन का इंतजार नहीं होगा बोरिंग: बनारस स्टेशन पर बच्चों की मौज-मस्ती का इंतजाम, गेमिंग जोन बनकर तैयार
Thu, 26 Nov 2026 10:38 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:38 AM IST
सार
बनारस रेलवे स्टेशन पर गेमिंग जोन बनाया गया है। ऐसे में बच्चों को मनोरंजन का नया ठिकाना मिल गया है। द्वितीय प्रवेश द्वार के पास नंदी पार्क में ये सुविधा शुरू हुई। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेन का इंतजार अब बच्चों के लिए उबाऊ नहीं होगा। बनारस स्टेशन पर रेलवे ने यात्रियों और उनके बच्चों के मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन तैयार कराया है। स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के पास स्थित नंदी पार्क में बुधवार को वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने इसका उद्घाटन किया। यहां झूले, ट्रैम्पोलिन, मिक्की माउस और टी-कप्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जल्द ही यात्रियों को बनारसी नाश्ते का स्वाद चखने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
गेमिंग जोन में अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए मनोरंजन के इंतजाम किए गए हैं। यहां झूले, जंपिंग, ट्रैम्पोलिन, मिक्की माउस और टी-कप्स जैसी सुविधाएं लगाई गई हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए खेलने के अलग-अलग साधन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
नंदी के साथ सेल्फी, बनारसी नाश्ते का भी स्वाद
गेमिंग जोन के साथ पार्क में नंदी सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। यात्री यहां नंदी की प्रतिमा के साथ तस्वीरें खिंचवा सकेंगे। यह सेल्फी पॉइंट काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएगा। इस पहल को और आकर्षक बनाने के लिए जल्द ही यहां बनारसी नाश्ते की सुविधा भी शुरू की जाएगी। यात्रियों को कचौड़ी-सब्जी, जलेबी और चाय समेत बनारस के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इससे बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही बनारसी खानपान का अनुभव मिल सकेगा।
विज्ञापन
