फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   G20 Summit in varanasi Foreign Minister S Jaishankar said world is facing crises to guests

G20 Summit: अभूतपूर्व और विविध संकटों का सामना कर रही दुनिया, जी-20 मेहमानों से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Mon, 12 Jun 2023 04:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 04:29 PM IST
सार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अध्यक्षता में सोमवार को वाराणसी के टीएफसी में जी-20 देशों के विकास मंत्रियों के सम्मेलन शुरुआत हुई। विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
G20 Summit in varanasi Foreign Minister S Jaishankar said world is facing crises to guests
वाराणसी के टीएफसी में विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामारी से लेकर आपूर्ति श्रृंखला बाधा तक, संघर्ष के प्रभाव से लेकर जलवायु से जुड़ी घटनाओं तक दुनिया आज अभूतपूर्व एवं विविध संकटों का सामना कर रही है। हमारा युग दिन प्रतिदिन अधिक परिवर्तनशील और अनिश्चित होता जा रहा है। यह कहना है विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का। विदेश मंत्री ने सोमवार को वाराणसी के टीएफसी में आयोजित जी-20 के विकास मंत्रियों की बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित किया।

विज्ञापन


दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले जी-20 देशों के सामने विदेश मंत्र ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा, कर्ज संकट, ऊर्जा, खाद्य एवं उर्वरक सुरक्षा संबंधी दबाव के मद्देनजर वैश्विक आर्थिक सुधार की संभावना धीमी बनी हुई है। ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुटता के साथ वैश्विक पहल की जरूरत है।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'जब भी कोई संकट आता है, हमारे लोग देश पर कर सकते हैं भरोसा', भारत की विदेश नीति पर बोले जयशंकर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जी-20 की विकास मंत्री स्तरीय बैठक से विकास से जुड़े इन मुद्दों पर एकजुटता प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। आज जो हम निर्णय करेंगे, उसमें समावेशी, टिकाऊ और लचीले भविष्य के लिए योगदान देने की क्षमता होगी।

भारत ने तैयार की सात वर्षीय कार्ययोजना

G20 Summit in varanasi Foreign Minister S Jaishankar said world is facing crises to guests
जी-20 के विकास मंत्रियों की बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

जी-20 के विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने बताया कि भारत ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए महत्वाकांक्षी सात वर्षीय कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना में डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत ढांचा, विकास के लिए आंकड़े को मजबूत करने, महिला नीत विकास के लिए निवेश और धरती की सुरक्षा के लिए ऊर्जा संसाधनों के परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

हमेशा की तरह ही कमजोर सबसे अधिक प्रभावित

विदेश मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से पहले एसडीजी में प्रगति पिछड़ रही थी और इस कारण समस्या और बढ़ी है। इसमें कई देशों पर बढ़ती महंगाई, ब्याज दर और सिकुड़ते राजकोषीय स्थान का प्रभाव पड़ा है। ऐसे समय में हमेशा की तरह ही कमजोर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।  भारत 11-13 जून तक जी-20 समूह के देशों के विकास मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक की मेजबानी वाराणसी में कर रहा है।

भारत की मेजबानी में जनवरी में आयोजित ‘वॉयस आफ ग्लोबल साउथ सम्मेलन’ के बाद जी-20 के विकास मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी की बैठक में लिए जाने वाले फैसले एसडीजी पर सितंबर में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में पेश किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed