फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fungal infection

बारिश से संक्रमित न हो जाए आपकी त्वचा, रखें ख्याल

Wed, 17 Jun 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fungal infection
वाराणसी। कुछ दिनों में मानसून आ जाएगा। इसी के साथ अगले तीन माह तक बारिश जहां आपको गर्मी से निजात दिलाएगी वहीं यह मौसम त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याएं भी लाता है। ऐसा मौसम में ह्यूमिडिटी होने के कारण होता है। जो कि ध्यान न देने पर संक्रमण को बढ़ाने का काम करती है। जिससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के उपाय समय पर न किए जाएं तो समस्या गंभीर भी हो सकती है। हमने ऐसे मौसम में संक्रमण से बचने, त्वचा को बचाने के उपाय जानने के लिए बात की ब्यूटी एक्सपर्ट एंड हेयर एक्सपर्ट अर्चना अग्रवाल से।
विज्ञापन

बैक्टीरियल संक्रमण से बचें, दो बार नहाएं
कोरोना वायरस के कारण लोगों को संक्रमण का खतरा तो है ही, साथ ही मानसून के दिनों से सबसे ज्यादा बैक्टीरियल संक्रमण परेशान करता है। यह गंदे पानी और ह्यूमिडिटी की वजह से त्वचा पर अपना ठिकाना बनाते हैं। इनकी वजह से त्वचा पर दाने आने लगते हैं जिनमें खुजली होती है। बैक्टीरियल संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर पर नमी को नहीं ठहरने देना चाहिए और संभव हो तो दिन भर में दो बार स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

पर्याप्त पानी पीना है जरूरी
किसी भी तरह के संक्रमण से बचने का एक सबसे अच्छा तरीका है हाइड्रेशन। मतलब शरीर में पानी भरपूर हो इसकी कमी बिल्कुल न होने पाए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से शरीर से गंदगी बाहर निकलती रहती है। इसके लिए जरूरी है कि दिनभर में कम से कम तीन लीटर पानी पिया जाए। इस तरह से शरीर से टॉक्सिन निकलते रहेंगे व त्वचा में गंदगी जमा नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाएं मौसमी फल व घर का खाना
मानसून के मौसम में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। सिर्फ घर का खाना खाएं वो भी कम तेल वाला। सबसे अच्छा है कि मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें, ताकि आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे। इस समय आप संतरा, सेब, अंगूर खा सकते हैं, जिसमें एन्टी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है और ये संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
-मॉनसून में संक्रमण से बचे रहने के लिए ढीले कपड़े पहने और साफ सफाई का ध्यान रखें।
- फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए दिन में दो-तीन बार चेहरा धोएं। इससे तेल और गंदगी साफ हो जाएगी।
- बारिश में भीगें हैं तो घर आकर खुद को ड्राई जरूर करें, गीले कपड़ों में देर तक रहने से बुरा असर पड़ता है।
- बाहर से आकर नहाएं तो बहुत अच्छा है। इससे त्वचा में किसी संक्रमण की आशंका होगी तो धुल जाएगी।
- मॉनसून के दिनों में भी सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed