फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fuel stocks exhausted at five petrol pumps in Babatpur and Mangari; restriction imposed on purchasing more than 200 liters of fuel in a single day.

Varanasi News: बाबतपुर और मंगारी में पांच पेट्रोल पंप पर तेल खत्म, एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा तेल लेने पर रोक

Tue, 16 Jun 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fuel stocks exhausted at five petrol pumps in Babatpur and Mangari; restriction imposed on purchasing more than 200 liters of fuel in a single day.
जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत एक महीने बाद फिर से नजर आने लगी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनियां ही समय से सप्लाई नहीं दे पा रही हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आपूर्ति विभाग ने एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के बाबतपुर, मंगारी और हरहुआ क्षेत्र में स्थिति काफी गंभीर नजर आई। इन इलाकों के कुल पांच पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पूरी तरह खत्म हो जाने के कारण आने वाले राहगीरों को बैरंग लौटना पड़ा। चौबेपुर के निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह जरूरी काम से बाबतपुर गए थे, लेकिन बाइक में ईंधन कम होने पर जब वह वहां के पंपों पर पहुंचे तो उन्हें पेट्रोल नहीं मिला। इसके बाद उन्हें अपनी बाइक करीब दो किलोमीटर दूर ले जानी पड़ी, तब कहीं जाकर वह ईंधन डलवा सके। आशीष के अनुसार, उन्हें जरूरत सिर्फ 200 रुपये के पेट्रोल की थी, लेकिन बाजार की अनिश्चित स्थिति और आगे की परेशानी से बचने के लिए उन्होंने 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया।
विज्ञापन


इसी तरह की किल्लत का सामना पांडेयपुर के मुकेश तिवारी को भी करना पड़ा। मंगारी में पेट्रोल न मिलने की वजह से वह काफी देर तक परेशान रहे। इसके पहले रविवार की शाम को मोहनसराय क्षेत्र के भी एक बड़े पेट्रोल पंप पर तेल पूरी तरह खत्म हो गया था, जिससे रविवार की रात भर वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, इस पंप पर सोमवार दोपहर दो बजे के बाद नए स्टॉक की खेप पहुंचने पर जैसे-तैसे आपूर्ति दोबारा शुरू की जा सकी। पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से ही मांग के अनुपात में कम सप्लाई मिल रही है, जिसके कारण स्टॉक जल्द खत्म हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कई बार तेल कंपनियों की ओर से टैंकर पहुंचने में देरी हो जा रही है, जिसके कारण इस प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। पेट्रोल-डीजल की कोई समस्या नहीं है। एक दिन में 200 लीटर से अधिक तेल लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है। - अमित कुमार मालवीय, एडीएम सप्लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed