फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fruit seller stabbed to death near Lanka police station in dispute over money

वाराणसीः रुपये के विवाद में लंका थाने के पास फल विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, भाई की हालत नाजुक

Tue, 06 Apr 2021 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller stabbed to death near Lanka police station in dispute over money
फल विक्रेता सोनू मौर्य (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में लंका थाने से चंद कदम की दूरी पर रविदास गेट के पास सोमवार शाम रुपये के विवाद में फल विक्रेता सोनू मौर्य (36) की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। उसका भाई मोनू (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकानदारों ने आरोपी बीएचयू के दो छात्रों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


 नगवां के रहने वाले रमेश मौर्या के बेटे मोनू और सोनू रविदास गेट के बगल में ठेले पर फल बेचते हैं। कुछ दिनों पूर्व बीएचयू के छात्रों से उनका लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर बीएचयू के कुछ छात्र और बाहरी युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सोनू व मोनू की पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 इसी दौरान हमलावरों में से एक ने चाकू से सोनू के सीने पर कई वार कर दिया। बचाने आए छोटे भाई मोनू को चाकू मारकर घायल कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावर भाग निकले। लेकिन दो युवकों को  लोगों ने पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने आई। बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बीएचयू के छात्र हैं।  अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed