फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   From homes to temples, one lakh girls were worshipped as goddesses

Varanasi News: घर से मंदिरों तक देवी स्वरूप में पूजी गईं एक लाख कन्याएं

Sat, 28 Mar 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
From homes to temples, one lakh girls were worshipped as goddesses
वाराणसी में शुक्रवार को बाबा कीनाराम में कन्यापूजन में शामिल कन्याऐं ।संवाद - फोटो : Archive
चैत्र नवरात्र के नवमी तिथि पर घर से लेकर मंदिरों और मठों में हवन-पूजन के साथ कन्याओं और भैरव पूजन हुआ। लोगों ने कन्याओं को देवी स्वरूप में शृंगार कर उनके पांव पखारे और पूजन कर उन्हें भोज कराया। उपहार दिए। एक लाख से ज्यादा कुंवारी कन्याओं का पूजन हुआ। वहीं, व्रतियों ने हवन पूजन कर पारण किया।
विज्ञापन

रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुंड में कन्या पूजन हुआ। दैनिक आरती-पूजन के बाद आश्रम के पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के सानिध्य में आचार्य प्रकाश, संगीता सिंह ने नवमी कन्या पूजन किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूजन-अर्चन के लिए दूर-दराज से साधक-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, कालीमठ मंदिर लक्सा में हवन-पूजन और कन्याओं का पूजन हुआ। वंदन यंग बॉयज क्लब की ओर से चंदुआ हबीबपुरा में 108 कन्याओं का पूजन हुआ।
विज्ञापन

रामापुरा में स्थित अति प्राचीन राम जानकी मंदिर में हवन-पूजन व चारों वेदों का परायण हुआ। प्रभु श्रीराम की संगीतमय आरती हुई। कन्याओं का पूजन हुआ। चंद्रशेखर द्रविड़ घनपाठी, आरएसएस काशी प्रांत संपर्क प्रमुख एवं धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय सचिव दीनदयाल पांडेय, सघ के काशी प्रांत विभाग प्रचारक डॉ. लेखमणि त्रिपाठी, महंत जगदीश शंकर दीक्षित, चल्ला सुब्बाराव शास्त्री, नारायण शास्त्री, आरपी पाण्डेय, देवेंद्र कुमार पांडेय आदि पूजन शामिल रहे। संगीत संध्या का आयोजन हुआ। राजातालाब के शाहंशाहपुर स्थित राम जानकी मंदिर में कन्याओं का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायज्ञ में 111 किलो घी से दीं आहुतियां
चौबेपुर। मां नेपाली भगवती धाम छितमपुर में विश्व शांति एवं भारत की समृद्धि की कामना के लिए महायज्ञ हुआ। 111 किलो घी से यज्ञ कुंड में चार घंटे तक आहुतियां दी गईं। पुजारी डॉ. अवनीश कुमार चौबे ने नौ दिवसीय माता के कलश स्थापना की पूर्णाहुति पूजन के साथ किया। 111 कन्याओं का पूजन हुआ। संवाद


घरों व मंदिरों में रात भर की बसियउरा पूजन
अष्टमी तिथि पर राम में माता शीतला की बसियउरा पूजा हुई। महिलाओं ने भोर में अपने घरों और मंदिरों में पूजन किया। घर के सामने गलियों में लेपन कर विविध नैवेद्य चढ़ाकर पूजा की। सुबह बसियउरा के प्रसाद का वितरण किया।

वाराणसी में शुक्रवार को बाबा कीनाराम में कन्यापूजन में शामिल कन्याऐं ।संवाद

वाराणसी में शुक्रवार को बाबा कीनाराम में कन्यापूजन में शामिल कन्याऐं ।संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed