फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of eight lakhs in varanasi name of getting job FIR

Varanasi News: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी, मांगने पर मिल रही जान से मारने की धमकी; FIR

Fri, 07 Jun 2024 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी की शिवपुर पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Fraud of eight lakhs in varanasi name of getting job FIR
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र की निवासिनी प्रीति गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे घर में अजगरा वाराणसी निवासी संतोष पांडेय जो मेरी बेटी को ट्यूशन पढ़ाया करता था। उसी समय उसने हम लोगों को विश्वास जमा लिया था।

विज्ञापन


एक दिन बोला कि लखनऊ सचिवालय में हमारी बहुत जान-पहचान है। मैं आपकी बेटी की सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। इसी तरह संतोष मुझसे धोखाधड़ी कर कई बार में चार लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिया। वहीं चार लाख के करीब नगद ले चुका है। 
विज्ञापन


आरोप है कि आज तक न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसा वापस किया। पीड़िती ने बताया कि 6 जून को संतोष मुझे सेंट्रल जेल रोड पर मिला। मैंने पैसे मांगे तो फिर बहानाबाजी करने लगा कि दे दूंगा। यह पिछले 8 साल से पैसा देने का वादा कर रहा है। जब मैंने बोला कि मुझे पैसा अभी चाहिए तो वह गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैंने गाली देने से मना किया तो मुझसे हाथापाई भी करने लगा। बोला कि पैसा भूल जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा। वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed