फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fraud gang active at babatpur airport on the name of job

बाबतपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय

Wed, 07 Mar 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 07 Mar 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
fraud gang active at babatpur airport on the name of job
बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट  अधिकारियों का कहना है कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से जो भी भर्तियां कराई जाती हैं, उसकी सूचना विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती हैं। एयरपोर्ट  पर नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी किसी के बहकावे में ना आएं।
विज्ञापन


यदि उनको कहीं या किसी के माध्यम से रिक्तियों की सूचना मिलती है तो सबसे पहले एएआई की वेबसाइट पर चेक करने के बाद वहां दिए गए पात्रता मानदंडों व निर्देशों के अनुसार ही फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बेरोजगार युवाओं के ठगे जाने की बात सामने आ रही है। पिछले दो सप्ताह से अबतक वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बालिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर सहित अन्य जनपदों से दर्जनभर से अधिक युवा फर्जी ज्वाइनलेटर सहित अन्य दस्तावेज लेकर एयरपोर्ट  पर नौकरी करने के लिए पहुंचे।

इस तरह के कई मामले प्रकाश में आने के बाद अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है।  

ऐसे बनाते फर्जी नियुक्ति पत्र

fraud gang active at babatpur airport on the name of job
गिरोह के सदस्य इंटरनेट से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का लोगो डाउनलोड कर पूरी तरह से फर्जी नियुक्ति पत्र दे कर बेरोजगारों के साथ ठगी कर रहे हैं। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किसी एजेंसी के माध्यम से भर्ती न तो निकाली जाती है और न ही स्थानीय स्तर पर कोई भर्ती होती है।

सभी भर्तियां नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से होती है। इधर हाल के दिनों में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से कई बेरोजगार युवा फर्जी दस्तावेज संग एयरपोर्ट नौकरी के लिए आए थे जिन्हें समझा बुझा कर वापस भेजा गया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की कोई भी वैकेंसी अथॉरिटी के वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है। एक बार अथॉरिटी के वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें।

बनारस के अलावा कहीं नहीं बनेंगे कार्गों एयरपोर्ट

fraud gang active at babatpur airport on the name of job
जौनपुर और बनारस जनपद के बॉर्डर पर वाराणसी हवाईअड्डे के अलावा अलग से अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्गो एयरपोर्ट नहीं बनेगा। मंगलवार को वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक एके राय ने इस तरह की खबर को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि विभाग को ऐसी कोई सूचना नहीं है और वाराणसी एयरपोर्ट पर घरेलू कार्गो टर्मिनल बनाया जा चुका है। यहां जल्द ही अंतरराष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल भी बनकर तैयार हो जाएगा।

मालूम हो कि वाराणसी जौनपुर बॉर्डर के समीप अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्गो एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर पिछले महीने एक खबर सामने आई थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि उसके बाद कार्गो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए। यही कारण है कि ठगी के मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed