फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four women loco pilots operated MEMU passenger and goods trains

Varanasi News: चार महिला लोको पायलट ने दौड़ाई मेमू पैसेंजर और मालगाड़ी

Mon, 09 Mar 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four women loco pilots operated MEMU passenger and goods trains
ट्रेन संचालन करतीं श्रेया तिवारी - फोटो : samvad
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के स्टेशनों से चार महिला लोको पायलट ने ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाया। इसमें तीन ने मेमू पैसेंजर चलाई जबकि एक ने मालगाड़ी चलाई। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन से झूंसी के लिए बनारस-झूंसी-बनारस डेमू ट्रेन को महिला वरिष्ठ सहायक लोको पायलट श्रेया तिवारी ने चलाया। इसके अलावा वाराणसी सिटी से वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-वाराणसी डेमू को महिला वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुष्मिता कुमारी और प्रयागराज रामबाग-बनारस डेमू को सहायक लोको पायलट नीतू बाला ने प्रयागराज से चलाया। इसके अलावा मालगाड़ी के एक खाली कोच को वाराणसी सिटी से महिला सहायक लोको पायलट अनिता कुमारी ने दौड़ाया। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली अभियान शुरू किया गया है। मेरी सहेली में महिला आरपीएफ कर्मचारियों की एक टीम शामिल है जो अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों से मिलकर उन्हें आश्वासन देती हैं कि रेलवे उनकी देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed