फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four teenagers of Mirzapur arrested for looting on highway to spend money on girlfriends

Varanasi: गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए हाईवे पर करते थे लूटपाट, मिर्जापुर के चार किशोर गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 10:54 PM IST
सार

मिर्जापुर के चार किशोर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रात में लूटपाट करते थे। पूछताछ में किशोरों ने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करते थे।

विज्ञापन
Four teenagers of Mirzapur arrested for looting on highway to spend money on girlfriends
हाईवे पर लूट की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर के चार किशोर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रात में लूटपाट करते थे। चारों को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने खोचवा क्षेत्र स्थित एक ढाबे के समीप से गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटे गए सात मोबाइल, 5250 रुपये और एक बाइक बरामद की गई है। शुक्रवार को चारों को अदालत में पेश करके बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पूछताछ में किशोरों ने कहा कि मौज-मस्ती करने के साथ ही अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए लूटपाट करते थे। 

विज्ञापन


कछवा रोड क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात एक व्यक्ति को मारपीट कर उसका मोबाइल और पैसा चार लोगों ने लूट लिया था। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन

चारों की उम्र 16 साल से कम

गुरुवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि खोचवा में एक ढाबे से थोड़ी दूरी पर 15-16 साल की उम्र के चार लड़के अकारण ही खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान

सूचना के आधार पर दरोगा सुशील पांडेय, योगेंद्र यादव, अतुल मिश्र व अमित पांडेय और कांस्टेबल आशुतोष सिंह व पंकज सिंह के साथ घेराबंदी कर चारों को पकड़ा गया। चारों मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा व गोसाई तालाब और कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी व शुक्लहां के रहने वाले हैं। तीन की उम्र 16 वर्ष और एक की उम्र 15 वर्ष है।

झूठ बोलकर घर से निकलते थे, पहली बार पकड़े गए

पुलिस की पूछताछ में चारों किशोरों ने बताया कि वह नेशनल हाईवे पर रात में 10 बजे के बाद बनारस, भदोही और प्रयागराज तक घूमते रहते थे। घर पर बता देते थे कि दोस्त के यहां जा रहे हैं। बाइक पर सवार होकर कोई अकेले जाता दिखता था तो उसे ओवरटेक कर रोक लेते थे और मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीन लेते थे।

लूटा गया मोबाइल मिर्जापुर में ही बेच देते थे। जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांट करके चारों मौज-मस्ती करने के साथ ही अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करते थे। चारों ने बताया कि वह बीते छह-सात महीने से हाईवे पर लूटपाट का काम कर रहे हैं, लेकिन पहली बार पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed