फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   moving car became ball of fire on varanasi prayagraj highway woman saved their lives

Bhadohi: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान

Fri, 28 Jul 2023 07:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 07:39 PM IST
सार

भदोही जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। गनीमत रही की समय रहते चालक और महिला बाहर निकल आए। 
 

विज्ञापन
moving car became ball of fire on varanasi prayagraj highway woman saved their lives
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जंगीगंज में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक और कार सवार महिला ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। धू-धू कर जल रही कार में कई बार तेज धमाके हुए। आवाज सनकर आसपास के लोग सहम गए। घटना के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। 

विज्ञापन


प्रयागराज के सरायममरेज निवासी शांति देवी अपने चालक समर बहादुर के साथ कार से वाराणसी स्थित घर जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार जंगीगंज में धनतुलसी मोड़ अंडरपास के पास हाईवे पर पहुंची तो अचानक कार में आग लग गई और तेज धुंआ निकलने लगा। खतरे को भांप कर शांति देवी अपने चालक के साथ कार से बाहर निकल गईं।

विज्ञापन

अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया

देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और ऊंची लपटें उठने लगीं। इस दौरान कई बार तेज धमाके से लोग आसपास के लोग सहम गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे के दक्षिणी लेन पर दोनों ओर वाहनों के आवागमन को रोक दिया। सावन के कारण कांवड़ियों के लिए आरक्षित उत्तरी लेन के कारण दक्षिणी लेन पर ही वाहनों का दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में आग लगने के कारण लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद आवागमन बहाल किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed