फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four Taekwondo players will get scholarship in varanasi hockey match postponed due to rain

UP Sports: ताइक्वांडो के चार खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, बारिश के कारण हॉकी मैच स्थगित; पढ़ें अन्य खबरें

Fri, 12 Jul 2024 11:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 11:09 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल की काफी खबरें रहीं। जिला ताइक्वांडो संघ ने छात्रवृत्ति के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें शामिल लड़कियों को तीन-तीन हजार रुपये हर माह दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Four Taekwondo players will get scholarship in varanasi hockey match postponed due to rain
अंकिता वर्मा, सुहानी, जिया केसरी और नैंसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी ने छात्रवृत्ति के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया है। प्रदर्शन के आधार पर चयनित चारों खिलाड़ियों को बंगलुरू की संस्था की मदद से एक साल तक हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्य वर्धन सिंह ने बताया कि करीब 120 खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इसमें ज्यादातर छात्र अपूर्ण आवेदन में छंट गए। अंतिम चरण के लिए 20 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों की टीम ने इनमें से चार खिलाड़ियों को चयन किया गया। इसमें जिया केसरी, सुहानी जायसवाल, नैंसी और अंकिता वर्मा शामिल हैं। संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि आर्थिक मदद से गरीब वर्ग के खिलाड़ी संसाधनों की कमी की वजह से खेलों में नहीं पिछड़ेंगे। कोच चंद्रभान पटेल, हरिप्रिया चौरसिया ने संस्था के इस पहल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी भुल्लनपुर ने रामनगर को दो गोल से हराया

34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर की जीत का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। खेले गए मुकाबले में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर ने 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर को हराकर में पूरा अंक अर्जित किया। भुल्लनपुर मैदान पर चार दिवसीय 28वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता खेली जा रही है। आयोजन सचिव सेनानायक पंकज कुमार पांडेय खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर और 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के बीच खेला गया। इसमें 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर ने 36वीं वाहिनी रामनगर को 2-0 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला 48वीं वाहिनी सोनभद्र और 42वीं वाहिनी नैनी प्रयागराज के बीच हुआ। 

इसमें 48वीं वाहिनी पीएसी ने 24वीं वाहिनी नैनी प्रयागराज को 3-0 से हरा दिया। तीसरा मुकाबला चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज और 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के बीच और चौथा मुकाबला 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी और 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के बीच हुआ। इस मौके पर नरेश सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह, ब्रजेश राय, बदन यादव, मुन्नीलाल मौजूद रहे।

आज लखनऊ रवाना होगी तैराकी टीम

लखनऊ में प्रस्तावित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले की तैराकी टीम शुक्रवार सुबह कैंट स्टेशन से रवाना होगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए जिला तैराकी संघ की ओर से आयोजित तैराकी शिविर गुरुवार को समाप्त हो गया। 

कोच कनाई चंद तालपात्रा ने बताया कि वाराणसी के चयनित 34 खिलाड़ियों ने प्रतिदिन दो सत्र में तीन से चार घंटे अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी की है। लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 13 जुलाई को खेली जाएगी। 

अब वाराणसी में खेली जाएगी रग्बी फुटबॉल
ओलंपिक खेलों में शामिल रग्बी फुटबॉल 17 जुलाई से काशी में खेली जाएगी। इस सप्ताह इसके कोच और संसाधन की व्यवस्था कर ली जाएगी। यूपी की रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ने इसकी घोषणा करते हुए वाराणसी में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है। यूपी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पाल ने डॉ. अशोक कुमार सिंह को तीन साल के लिए जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि काशी में लगातार खेलों की सुविधाएं बढ़ रही हैं। यहां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। संसाधन कम होने के बावजूद खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं। काशी में जल्द ही रग्बी की शुरूआत होगी। दुनिया के 133 देशों में रग्बी फुटबॉल खेला जाता है। ओलंपिक खेलों में भी यह शामिल है। छह देशों का राष्ट्रीय खेल है। 

सिंथेटिक कोर्ट पर खेलने से परफार्मेंस में होगा सुधार

Four Taekwondo players will get scholarship in varanasi hockey match postponed due to rain
खिलाड़ियों के बारे में जानते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

बनारस रेल इंजन कारखाना में नव निर्मित बैडमिंटन सिंथेटिक लेयर कोर्ट का उद्घाटन बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे ने बृहस्पतिवार को किया। इसके बाद उद्घाटन मैच बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे व प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव के बीच खेला गया।

बरेका महाप्रबंधक ने कहा कि खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी नहीं होगी। सिंथेटिक लेयर युक्त कोर्ट तैयार होने से खिलाड़ियों को खेलने में सहूलियत होगी। इसके प्रभाव से खिलाड़ियों के घुटने पर कम दबाव पड़ेगा। इससे खिलाड़ी के परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। 

इस दौरान महाप्रबंधक ने बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों से बातचीत भी की। वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी बहादुर प्रसाद ने बताया कि बरेका बैडमिंटन कोर्ट में सिंथेटिक लेयर लगने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर मुख्य विद्युत इंजीनियर और खेलकूद संघ के अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव, सुब्रत नाथ, नीरज वर्मा, विनोद कुमार शुक्ला मौजूद रहे। 

पेरिस ओलंपिक में पदक का रंग बदलेगी हॉकी टीम

Four Taekwondo players will get scholarship in varanasi hockey match postponed due to rain
भोला नाथ सिंह का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने बताया कि भारतीय हॉकी टीम पूरी तरह से फिट है और प्रतियोगिताओं में शत प्रतिशत प्रदर्शन कर रही है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूरे दमखम के साथ पेरिस ओलंपिक मे शानदार प्रदर्शन करेगी। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की टीम इस बार ओलंपिक में पदक का रंग बदलेगी। टीम ने स्विट्जरलैंड समेत यूरोप में लगातार मैच जीतकर प्रतियोगिता में खेलेगी।

हॉकी इंडिया के महासचिव ने हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ़ एके सिंह से काशी में हॉकी के बारे में जानकारी ली। कहा कि वाराणसी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। हॉकी इंडिया के महासचिव के साथ वाराणसी दौरे पर आए कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर सचिव कृष्ण बहादुर रावत, उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ़ मंजूर आलम अंसारी, उप क्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद मौजूद रहे। संवाद

बारिश के कारण हॉकी मैच स्थगित
वाराणसी। बारिश के कारण परमानंदपुर स्थित खेल मैदान में जल भराव हो गया। इसकी वजह से गुरुवार को होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया। आयोजन सचिव वंदना ने बताया कि बारिश की वजह से जिला स्तरीय फाइव-ए साइड बालिका हॉकी प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। मैदान सूखने के बाद दोबारा मैच शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed