फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four routes including Godaulia-Maidagin no vehicle zone

Varanasi News: गोदौलिया-मैदागिन समेत चार मार्ग नो व्हीकल जोन

Sun, 06 Aug 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four routes including Godaulia-Maidagin no vehicle zone
सावन के सोमवार को लेकर आज और कल रूट डाइवर्जन
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर रविवार और सोमवार को कोई भी वाहन नहीं चलेंगे। श्रद्धालुओं और कांवडि़यों की भीड़ को देखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले चार मार्गों पर शनिवार की रात से ही वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। मंगलवार की सुबह आठ बजे के बाद प्रतिबंधित हटेगा। वहीं, हाईवे पर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व है।

डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार मैदागिन-गोदौलिया से सोनारपुरा मार्ग, गुरुबाग-रामापुरा से बेनियाबाग तिराहा मार्ग, रविंद्रपुरी ब्राडवे होटल तिराहे से रामापुरा चौराहा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे। सावन माह के प्रत्येक सोमवार पर यही व्यवस्था लागू है। ऑटो व ई-रिक्शा का भी रूट तय है। नौ मार्ग पर ऑटो, ई-रिक्शा व पैडल रिक्शा प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


ऑटो रूट एक - गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट लकड़ी मंडी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय होकर अमर उजाला जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा तिराहा से पुन: चौकाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो रूट दो - लहुराबीर जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा, साजन, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया, मालवीय चौराहा लंका तक।

ऑटो रूट तीन - लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से कैंट स्टेशन तक फिर वापसी।
ऑटो रूट चार - लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से चांदपुर तक और फिर वापसी।

ऑटो रूट पांच - अंधरापुल से नदेसर, मिंट हाउस तिराहा, अंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता, दैत्रावीर से भोजूबीर, गिलट बाजार तक फिर वापस।
ऑटो रूट छह - चौकाघाट से ताड़ीखाना, मकबूल आलम रोड़ से खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक से फिर वापस।

नौ मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा प्रतिबंधित
1- बेनिया से मुर्गा गली मोड़, लंगड़ा हाफिज नई सड़क से रामापुरा, गोदौलिया
2- गुरुबाग तिराहा से लक्सा, रामापुरा से गोदौलिया
3- मैदागिन से गोदौलिया
4- गोदौलिया से मैदागिन
5- पियरी चौकी से बेनियाबाग तिराहा
6- ब्राडवे होटल रविंद्रपुरी से सोनारपुरा, मदनपुरा से गोदौलिया
7- सूजाबाद से भदऊचुंगी, विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
8- लंका से सामनेघाट
9- सामनेघाट से लंका तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed