{"_id":"675590deeb658d62d4022c08","slug":"four-ring-rails-will-run-for-maha-kumbh-also-met-railway-organizations-know-what-railway-minister-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : महाकुंभ पर चलेगी चार रिंगरेल ; रेलवे संगठनों से भी मिले, जानिए क्या बोले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : महाकुंभ पर चलेगी चार रिंगरेल ; रेलवे संगठनों से भी मिले, जानिए क्या बोले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव
Sun, 08 Dec 2024 05:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2024 05:58 PM IST
सार
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि तैयारियां पूरी तरह से धार्मिकता के एहसास को दिलाने वाली की गई हैं। भारतीय मजदूर संघ पूर्वोत्तर रेलवे के पदाधिकारियों ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। समस्याओं को सुनकर रेलमंत्री ने संबंधित अधिकारी को बुलाकार समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे तैयार है। इस बार अयोध्या दर्शन के लिए चार रिंगरेल चलाई जाने वाली है। जिससे कुंभ स्नान करने आने वाले यात्रियों को अयोध्या जाने में दिक्कत का सामना नहीं करना होगा इसके साथ ही स्टेशन के पास यात्रियों के ठहराव के भी इंतजाम किए गए हैं। जिससे धार्मिकता के एहसास में कोई कमी न रह जाए इसका पूरा प्रयास किया गया है। रेलमंत्री से वाराणसी रेलवे के मजदूर संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन
बताते चलें कि रेल मजदूर संघ रेलकर्मियों के लिए आधुनिक मैरेज लान, छठ पूजा का तालाब और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अपनी मांग रखी। जिस पर अधिकारियों को रेलमंत्री ने बुलाकर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। भारतीय मजदूर संघ,पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, डी एल डब्ल्यू मजदूर संघ के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के मंडलीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं विभाग प्रमुख राकेश पांडेय सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन