फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four people, including the pickup driver, were injured in the clash.

Varanasi News: मारपीट में पिकअप चालक समेत चार घायल

Sat, 28 Mar 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the pickup driver, were injured in the clash.
कछवारोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव में शुक्रवार की शाम कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में पिकअप चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पिकअप चालक अजीत कुमार बिंद भाड़ा खत्म होने के बाद अपनी पिकअप गांव में खड़ी कर पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के ही मनोज कुमार बिंद और जंगीगंज भदोही निवासी उनके रिश्तेदार मिथिलेश बाइक की सर्विस करा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि पिकअप चालक अजीत बिंद ने शराब के नशे में मनोज बिंद के घर पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पहुंची महिला से दुर्व्यवहार किया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पिकअप चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed