यूपी: एक ही रात, एक ही गांव में अलग-अलग घर में चार लोगों की हो गई मौत, पसरा मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में शुक्रवार की रात को रिश्तेदारी में आए एक युवक समेत चार लोगों अबूझ हाल में मौत से गांव में मातम छा गया। एक ही रात एक ही गांव में चार लोगों की मौत की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मड़िहान सुप्रिया चतुर्वेदी राजस्व टीम के साथ शनिवार की सुबह गांव में पहुंची।
इस दौरान उन्होंने हालात की जानकारी ली। पीड़ित परिवारों को सरकारी योजना के तहत यथासंभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के सिरसी गांव में शुक्रवार की देर रात 55 वर्षीय कांता पुत्र बुद्धू, 56 वर्षीय कल्लू पुत्र बिरजू, 18 वर्षीय रुस्तम पुत्र रामबाबू कोल और रिश्तेदारी में आए 52 वर्षीय मुखिया की मौत हो गई। कल्लू पुत्र बिरजू का इलाज काफी दिनों से बनारस में चल रहा था। अभी दो दिन पूर्व बनारस से इलाज कराकर घर आए थे कि शुक्रवार की देर रात घर पर मौत हो गई।
रुस्तम का इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयई। कांता के पेट में शुक्रवार की रात दर्द उठा। जिससे घर पर ही मौत हो गई। सिरसी गांव निवासी मुंदर के घर आया रिश्तेदार 52 वर्षीय मुखिया निवासी अहुगी कलां थाना हलिया को शुक्रवार की देर रात पेट में दर्द शुरू हुआ। जब तक परिजन इलाज हेतु अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
कुछ दिन पहले भी गांव में तीन लोगों की मौत हुई थी। नायबत हसीलदार मड़िहान सुप्रिया चतुर्वेदी ने कहा कि सभी की बीमारी से मौत हुई है। गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी।