गाजीपुर जिले में डेंगू का कहर, अब तक चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले एक महीने के अंदर डेंगू बुखार की चपेट में आने से करीब चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनभर लोग इसकी जद में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के वायरल को खत्म करने के लिए गांव-गांव में टीम भेजकर छिड़काव व अन्य दवाओं का प्रयोग जरूर किया है। लेकिन डेंगू बुखार का असर कम होता नहीं दिख रहा है।
गुरुवार को भी नंदगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत डेंगू बुखार से मौत हो गई है। डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर जांच व दवाओं की उपलब्धता न के बराबर है। इस कारण मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
देवकली संवाददाता के मुताबिक नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बाजार निवासी मंजू वर्मा (55) की डेंगू की चपेट में आने से गुरुवार को वाराणसी जाते वक्त मौत हो गई। परिवार वालों की माने तो मंजू की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर सैदपुर अस्पताल में इलाज के दौरान डेंगू के लक्षण पाए जाने पर परिवार में खलबली मच गई। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।