{"_id":"69dbfe4512e55b75ad0e2da3","slug":"four-people-arrested-for-assaulting-a-traffic-constable-varanasi-news-c-20-vns1056-1355691-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शराब के नशे में धुत युवकों ने यातायात सिपाही के साथ की मारपीट, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शराब के नशे में धुत युवकों ने यातायात सिपाही के साथ की मारपीट, चार हिरासत में
Mon, 13 Apr 2026 02:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:38 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में शराब के नशे में धुत युवकों ने यातायात सिपाही के साथ मारपीट की। मामले में सिपाही की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसि कमिश्नरेट के चन्द्रा चौराहे पर तैनात यातायात सिपाही के साथ रविवार रात शराब के नशे में धुत युवकों ने मारपीट की। सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों अर्दली बाजार निवासी वैभव सिंह, बसही निवासी शशांक सिंह, सरसौली निवासी प्रिंस पटेल और भोजूबीर निवासी अभि पटेल को हिरासत में लिया। एक आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल सीज कर दी गई।
पुलिस को दी गई तहरीर में यातायात सिपाही नितेश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी चन्द्रा चौराहे पर थी। इसी दौरान चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और उनकी बाइक किसी अन्य व्यक्ति की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद सभी आपस में झगड़ने लगे, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।
जाम हटवाने पहुंचे सिपाही के साथ युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक खुद को अधिवक्ता बताकर सिपाही को किनारे ले गया और बाकी युवक एक अन्य बाइक चालक की पिटाई करने लगे। जब सिपाही उसे बचाने पहुंचे, तो चारों ने मिलकर सिपाही के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: होटल में युवती को मारी गोली, तौलिये में लपेटकर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; पुलिस को बताई ये बात
थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही से तहरीर ले ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अभि पटेल की बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।