फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four patients died in Jaunpur district hospital, rumors of oxygen shutdown

यूपी: जौनपुर जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत से हड़कंप, ऑक्सीजन बंद होने की उड़ी अफवाह

Thu, 14 Apr 2022 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Apr 2022 08:15 AM IST
सार

जौनपुर जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर किसी ने यह बात फैला दी की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से यह मौते हुई हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Four patients died in Jaunpur district hospital, rumors of oxygen shutdown
जौनपुर जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान ऑक्सीजन बंद होने के कारण मरीजों की मौत की अफवाह भी उड़ी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर किसी ने यह बात फैला दी की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से यह मौते हुई हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमएस डॉ. एस के शर्मा का कहना है कि यह खबर पूरी तरह गलत है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि सभी मरीज गंभीर रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। रात में अचानक किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से चार  मरीजों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एके शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन की कोई कोई कमी नहीं है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई चल रही है। दिनभर में मौतें हुई है। अगर ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होती है तो मौत एक समय होती। खबर पूरी तरह से गलत है। मैंने स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed