फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four Nights and 5 Days Journey will start from Delhi Safdarjung Railway Station on 22nd March

चार रात और 5 दिन की यात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 22 मार्च को होगी शुरू

Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four Nights and 5 Days Journey will start from Delhi Safdarjung Railway Station on 22nd March
वाराणसी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) आने वाले दिनों में देखो अपना देश एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा दिव्य काशी यात्रा कराने की योजना बना रही है। जिसमें काशी के विभिन्न तीर्थ एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण कराए जाएंगे। इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए आईआरसीटीसी आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रही है, यह ट्रेन 22 मार्च 2022 को दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

चार रात व पांच दिन की दिव्य काशी यात्रा के लिए ट्रेन में कुल 156 सीटें होंगी। जो दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 22 मार्च को शुरू होगी। इस पैकेज में यात्रियों को सारनाथ स्मारक, काल भैरव मंदिर, वाराणसी के घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, गंगा आरती, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गा मंदिर, भारत माता मंदिर, पंचक्रोशी यात्रा के पांच प्रसिद्ध मंदिर (पांचों पंडवा), कर्दमेश्वर, भीमचंडी रामेश्वर शिवपुर और कपिलेश्वर की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

दो श्रेणियों की सीटों का निर्धारित किराया
आईआरसीटीसी द्वारा इस पैकेज में उच्च श्रेणी की आरामदेह सुविधाएं दे रहा है। प्रथम एसी श्रेणी के पैकेज की कीमत 29,950 रुपये प्रति व्यक्ति और द्वितीय श्रेणी पैकेज की कीमत 24,500 रुपए प्रति यात्री शुल्क निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को यह सुविधाएं भी मिलेंगी
पैकेज मूल्य में एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा में यात्रियों को एसी होटल में ठहराने की व्यवस्था दी गई है। इसके साथ शाकाहारी शुद्ध भोजन, एसी वाहनों में सभी दर्शनीय स्थलों के दर्शन यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी ट्यूर मैनेजरों के साथ ट्यूर स्कॉर्ट एवं गाइड जैसी सेवाएं आदि सम्मिलित की गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षित और आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों का ध्यान रखा जाएगा। सभी यात्रियों को पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed