फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four more accused arrested in teacher's murder

शिक्षिका की हत्या में चार और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 May 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four more accused arrested in teacher's murder
वाराणसी। कंदवा स्थित प्रजापति बस्ती में मंगलवार को रास्ते के विवाद में हुई शिक्षिका प्रियंका वर्मा (35) की हत्या के दूसरे दिन बुधवार को मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपी रवि प्रजापति अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। अपर पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर व क्राइम ब्रांच ने पीड़ित परिवार और पड़ोसियों से बातचीत कर की।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंदवा के प्रजापति बस्ती में मंगलवार सुबह पट्टीदारों ने कल्लू प्रजापति और उनके परिवार पर हमला कर दिया। बीच बचाव में दिनेश प्रजापति की शिक्षिका पत्नी प्रियंका वर्मा आगे आई तो पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर कर हत्या कर दी थी। जबकि कल्लू के परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के आरोप में श्रीराम, राजेंद्र, और दो नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। रवि प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। सात नामजद आरोपियों में घटना के दिन दो आरोपी दीपक और कन्नू यादव को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed