{"_id":"6643222e13e4c81d24073b77","slug":"four-months-ago-man-was-found-unconscious-varanasi-ghat-sailors-doctors-saved-life-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चार महीने पहले घाट पर बेहोश मिला था युवक, नाविकों और डॉक्टरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चार महीने पहले घाट पर बेहोश मिला था युवक, नाविकों और डॉक्टरों ने बचाई जान
Tue, 14 May 2024 02:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 02:05 PM IST
सार
Varanasi News: मरीज और परिजनों ने डॉक्टरों की सराहना की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। कहा कि उनकी पहल पर बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बेहतरीन सुविधाएं मिली हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक का युवक गोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के डॉक्टरों की टीम ने चार महीने पहले घाट पर बेहोश मिले कर्नाटक के युवक गोपी (29) की जान बचाई है। नाविकों ने उसे 26 दिसंबर को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। न्यूरोलाजी विभाग में गोपी का चार महीने इलाज किया गया। अब उसके शरीर के अंग काम करने लगे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के बेल्लारी से दिसंबर में काशी भ्रमण पर आए गोपी (29) घाट पर अचानक गिर गए। वह बेहोश पड़े थे। घाट पर मौजूद नाविकों की नजर पड़ी तो उन्होंने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद बीएचयू की इमरजेंसी में लाया गया, न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीएन मिश्रा, डॉ. अभिषेक पाठक ने टीम के साथ इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
प्रो. मिश्रा ने बताया कि डेढ़ महीने उसका आईसीयू में इलाज हुआ। फिर वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब मरीज के हाथ, पैर सहित शरीर की अन्य नसें काम करने लगी हैं। डॉक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि मरीज को जीबी सिंड्रोम हो गया था। नसों में सूजन आ जाती है और वह काम करना बंद कर देती है।
विज्ञापन